नई दिल्ली: देश में एक बार फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने शनिवार को देश को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि अब 15-18 वर्ष के किशोरों को कोरोना टीका लगाया जाएगा. ये टीकाकरण नए साल में 3 जनवरी (सोमवार) से शुरू होगा। पीएम मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर देश को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने देशवासियों से पैनिक न करने और सतर्क रहने को कहा है।
15 साल से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा।
2022 में, 3 जनवरी को, सोमवार के दिन से इसकी शुरुआत की जाएगी: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) December 25, 2021
कोरोना के बढ़ते मामलों पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्थकेयर वर्कर्स और कॉमरेडिटीज वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एहतियाती खुराक भी लगाई जाएगी। एहतियाती खुराक से स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन वर्कर्स का विश्वास मजबूत होगा। उन्होंने बिना घबराए ओमिक्रॉन पर जनता को आगाह भी किया।
60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को, उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की Precaution Dose का विकल्प उनके लिए भी उपलब्ध होगा।
ये भी 10 जनवरी से उपलब्ध होगा: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) December 25, 2021
पीएम मोदी ने देशवासियों को मास्क का भर पूरप्रयोग करने को कहा है। उनहोंने कहा कि हाथों को समय समय पर धोना इस बात को भूलना नहीं है। आज जब वायरस म्यूटेट हो रहा है तो हमारा आत्मविश्वास भी मल्टीप्लाई हो रहा है। हमारी इनोवेटिव स्पिरिट भी बढ़ रही है। आज देश के पास 18 लाख आइसोलेशन बेड्स हैं। 5 लाख ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स भी हैं। 1 लाख 40 हजार आईसीयू बेड्स हैं। आईसीयू और नॉन आईसीयू बेड्स को मिला दें तो 90 हजार बेड्स बच्चों के लिए अवेलेबल हैं। आज देश में ऑक्सीजन प्लांट्स हैं। 4 लाख से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर देश में दिए गए हैं। राज्यों को पर्याप्त टेस्टिंग किट्स और दवाओं के बफर स्टॉक दिए जा रहे हैं।
हम सबका अनुभव है कि जो कॉरोना वॉरियर्स हैं, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं, इस लड़ाई में देश को सुरक्षित रखने में उनका बहुत बड़ा योगदान है।
वो आज भी कोरोना के मरीजों की सेवा में अपना बहुत समय बिताते हैं: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) December 25, 2021
भारत ने इस साल 16 जनवरी से अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया था। ये देश के सभी नागरिकों का सामूहिक प्रयास और सामूहिक इच्छाशक्ति है कि आज भारत 141 करोड़ वैक्सीन डोज के अभूतपूर्व और बहुत मुश्किल लक्ष्य को पार कर चुका है। आज भारत की वयस्क जनसंख्या में 61 फीसदी से ज्यादा को दोनों डोज लग चुकी हैं। इसी तरह 90 फीसदी वयस्कों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है। पीएम मोदी ने कहा कि टूरिज्म की दृष्टि से अहम राज्य गोवा, उत्तराखंड और हिमाचल ने 100 फीसदी सिंगल डोज का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
हमारे देश में जल्द ही नेसल वैक्सीन और दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन शुरू होगी। वर्तमान में ओमिक्रॉन की चर्चा जोरों पर हैं। इसे लेकर स्थितियां अलग-अलग हैं और अनुमान भी अलग-अलग हैं। हमारे वैक्सीनेशन को आज जब 11 महीने पूरे हो चुके हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों ने जो अध्ययन किया है। उस पर कुछ निर्णय भी लिए गए हैं। आज अटल जी का जन्मदिन है और क्रिसमस का त्योहार भी है। इसलिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने ओमाइक्रोन पर कड़ी नजर रखी है। इससे पहले आज, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधान मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। 1924 में ग्वालियर में जन्मे वाजपेयी दशकों तक भाजपा का चेहरा रहे और वह पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया।