
मस्कट। भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 2-0 से हराकर महिला एशिया हॉकी कप में शुक्रवार को कांस्य पदक जीता। भारत ने मैच की शुरुआत से ही चीन की टीम पर दबाव बनाकर खेला। पिछले बार की विजेता भारतीय टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया से हार का सामना करना पड़ा था। चीन के खिलाफ भारत की तरफ से शर्मिला और गुरजीत कौर ने एक-एक गोल दागे। पूरे मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन करने के लिए हरियाणा के हिसार शहर की रहने वाली भारतीय टीम की सदस्य शर्मिला को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है भारतीय टीम
एशिया कप में शीर्ष चार स्थानों पर रहने वाली टीमों ने जुलाई 2022 में होने वाले महिलाओं की विश्वकप के लिए सीधे क्वालीफाई किया है। इन टीमों में भारत के अलावा दक्षिण कोरिया, जापान और चीन शामिल हैं।
The 🥉 medal comes home! 🇮🇳
Not the end we envisioned, but, nonetheless, a fighting display from our #TeamInBlue and we end the tournament on a high! 👏🏻🔥#IndiaKaGame #WAC2022 pic.twitter.com/bBBvsXC5V5
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 28, 2022
भारतीय महिला हॉकी टीम
गोलकीपर: सविता पूनिया (कप्तान), रजनी एतिमारपू।
डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता।
मिडफील्डर: निशा, सुशीला चानू, मोनिका, नेहा, सलीमा टेटे, ज्योति, नवजोत कौर।
फॉरवर्ड: नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, वंदना कटारिया, मारियाना कुजूर, शर्मिला देवी।