इंदौर। इंदौर में डेढ़ साल से लापता बच्ची का रेप के बाद दोबारा गर्भवती बनने का मामला सामने आया है। इससे पहले भी उसने एक एक बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद भी उसके साथ दरिंदगी जारी रही और वह दोबारा गर्भवती हो गई। इस पर दुष्कर्मी ने उसे गर्भपात की गोलियां खिलाई तो मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर अर्जुन पुत्र शांतिलाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की माने तो करीब डेढ़ साल पहले अर्जुन बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कई बार रेप किया। 16 वर्षीय किशोरी ने पिछले साल 10 जुलाई को एक बेटे को जन्म दिया था।
सितंबर में पीडि़ता दोबारा गर्भवती हुई तो अर्जुन ने उसे गर्भपात की गोलियां खिला दी। उसने शादी से इन्कार कर दिया और छोड़ कर भाग गया। पीडि़ता माता-पिता के पास आई और पूरी घटना बताई। बुधवार को पुलिस ने पीडि़ता के बयान लिए और मेडिकल परीक्षण करवा कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।