दुनिया भर की शीर्ष 16 टीमें हिस्सा लेंगी इस टूर्नामेंट में
फ्रांस से पहले मैच में मध्यप्रदेश के विवेक सागर प्रसाद करेंगे 18 सदस्यीय भारतीय टीम की अगुवाई
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में जूनियर हॉकी विश्व कप 24 नवंबर से शुरू हो रहा है। भारत पहला मैच बुधवार को फ्रांस के खिलाफ खेलेगा। 18 सदस्यीय भारतीय टीम की अगुवाई मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में जन्मे 21 वर्षीय विवेक सागर प्रसाद करेंगे। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे विवेक सागर की अगुआई में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
We are just hours away from the FIH Odisha Hockey Men’s Junior World Cup Bhubaneswar 2021.
Check out the full schedule and the squads on https://t.co/pPAkv7TxtT#RisingStars #HockeyInvites pic.twitter.com/nJyfF1tToY
— International Hockey Federation (@FIH_Hockey) November 23, 2021
इस टूर्नामेंट में दुनिया भर की शीर्ष 16 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत ने 2016 में हुआ पिछला टूर्नामेंट जीता था। भारतीय टीम बुधवार को जब मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य अपने खिताब का बचाव करना भी रहेगा। इसलिए टीम जीत से शुरूआत करना चाहेगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 नवंबर को फ्रांस के खिलाफ करेगा, जबकि अगले दिन कनाडा से भिड़ेगा। टीम ग्रुप चरण का अपना अंतिम मैच 27 नवंबर को पोलैंड के खिलाफ खेलेगी। नॉकआउट चरण के मैचों का आयोजन एक से पांच दिसंबर के बीच होगा।
ये टीमें खेलेंगी विश्वकप
भारत, बेल्जियम, नीदरलैंड, अर्जेंटीना, जर्मनी, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, पाकिस्तान, कोरिया, मलेशिया, पोलैंड, फ्रांस, चिली, स्पेन और अमेरिका।
यह है भारतीय टीम
विवेक सागर प्रसाद (कप्तान), संजय, शारदानंद तिवारी, प्रशांत चौहान, सुदीप चिरमाको, राहुल कुमार राजभर, मनिंदर सिंह, पवन, विष्णुकांत सिंह, अंकित पाल, उत्तम सिंह, सुनील जोजो, मंजीत , रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, अभिषेक लाकड़ा, यशदीप सिवाच, गुरमुख सिंह और अरिजीत सिंह हुंदल।
24 नवंबर को होने वाले मैच
-बेल्जियम बनाम साउथ अफ्रीका सुबह 9:30 बजे से
-जर्मनी बनाम पाकिस्तान दोपहर 12:00 बजे से
-कनाडा बनाम पोलैंड दोपहर 2:30 बजे से
-मलयेशिया बनाम चिली शाम 5:00 बजे से
भारत बनाम फ्रांस रात 8:00 बजे से