स्कॉटलैंड के खिलाफ भारत ने 81 गेंद रहते लक्ष्य का पीछा करते हुए टी-20 में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। वहीं केएल राहुंल ने 18 गेंदों 50 रन बनाकर इस टूर्नामेंट की सबसे तेज फिफ्टी बना डाली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए।

मैच में बने ये रिकॉर्ड

-लक्ष्य का पीछा करते हुए टी-20 में भारत की यह सबसे बड़ी जीत रही। इस मामले में भारत ने पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2016 में भारत ने यूएई को मीरपुर में 59 गेंद शेष रहते हराया था।
– टी-20 विश्व कप में सभी टीमों को मिलाकर गेंद शेष रहते यह तीसरी सबसे बड़ी जीत रही। श्रीलंका के नाम यह रिकॉर्ड है। उन्होंने 2014 में नीदरलैंड्स को 90 गेंद शेष रहते हराया था। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। उन्होंने 2021 में बांग्लादेश को 82 गेंद शेष रहते हराया था।
– केएल राहुल ने 18 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह टी-20 विश्व कप का चौथा सबसे तेज अर्धशतक रहा। उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 14वां अर्धशतक भी था।
– तीन विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। यह टी-20 में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही।