भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव में चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी पार्टियां जनसभाओं और रैलियों के जरिए अपना दमखम दिखा रही हैं। चुनावी वादों के साथ पुरानों कामों और वादों की जमकर पोल खोली जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बाण छोड़े जा रहे हैं। इसी बीच भाजपा के समर्थन में पहली बार यूपी के बड़े नेता चुनावी मंचों में पर नजर आएंगे।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आज रैगांव और पृथ्वीपुर का दौरा करेंगे। दोपहर 12 बजे रैगांव विधानसभा के कोठी मंडल के गुलुआ पावैया में सभा को संबोधित करेंगे।
वहीं पृथ्वीपुर विधानसभा के पृथ्वीपुर मंडी स्थल में एक जन सभा को संबोधित करेंगे। इधर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जनमत संग्रह के लिए पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मंच पर देखे जाएंगे। वे खंडवा और बुरहानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।

बीजेपी प्रत्याशी के लिए करेंगे प्रचारभोपाल, उपचुनाव में पहली बार प्रचार करते नजर आएंगे दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खरगोन और खंडवा का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री आज दोपहर 12 बजे खरगोन जिले के भीकनगांव विधानसभा के तितरानिया और दोपहर 1:20 बजे खारवा में जनसभा को संबोधित करेंगे।