अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमद नगर में सिविल अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं अन्य 7 की हालत गंभीर है। मरने वालों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि मौके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

सिविल अस्पताल के आईसीयू में 17 मरीज भर्ती थे। शनिवार सुबह आईसीयू में आग लग गई। आग कैसे लगी इसका अभी पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अहमदनगर पुलिस नियंत्रण के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां भेजी गई, जिस पर दोपहर करीब एक बजे काबू पा लिया गया।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से अस्पताल के अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर कई मरीजों को पड़ोसी वाडरें से स्थानांतरित करने में कामयाबी हासिल की। घटना के समय, आईसीयू में कम से कम 17 मरीजों का इलाज चल रहा था और चिंतित परिजन अपने प्रियजनों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। भीषण आग पर काबू पाने के बाद जैसे ही अभियान चलाया गया, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पूरा आईसीयू जले हुए मलबे के ढेर में नजर आया।