सारांश टाइम्स डेस्क. कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। यह घटना भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद हुई। हमला उस वक्त हुआ जब मूसेवाला और उसके दो दोस्त गाड़ी से पंजाब के मनसा गांव जा रहे थे।
पंजाबी में शोक की लहर
सिद्धू मूसेवाला ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव मानसा से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। उन्हें आम आदमी पार्टी के डॉक्टर विजय सिंगला ने हराया था। सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या की खबर सुनकर पंजाबी एक्टर्स में शोक की लहर है। शहनाज गिल, विशाल ददलानी, अरमान मलिक और अन्य उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
शुभदीप सिंह सिद्धू, उर्फ सिद्धू मूसेवाला का जन्म 17 जून, 1993 को पंजाब के मनसा जिले के मूसेवाला गांव में हुआ था। मूसेवाला, जिनके लाखों प्रशंसक हैं, अपने गैंगस्टर रैप के लिए लोकप्रिय हैं। सिद्धू मूसेवाला ने कॉलेज के दिनों में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और संगीत सीखा। बाद में वह कनाडा चले गए।