मेलबर्न। स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष वर्ग एकल के फाइनल मुकाबले में रूस के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव को हराकर खिताब पर कब्जा करने के साथ इतिहास रच दिया। राफेल नडाल विश्व के पहले ऐसे टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 21 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। नडाल ने मेदवेदेव को 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराया।
Reunited with Norm 🏆#AusOpen • #AO2022 • @RafaelNadal pic.twitter.com/QAh0CPWYN0
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 30, 2022
शुरुआती दो सेट हारने के बाद न डालने की जबरदस्त वापसी
रविवार को खेला गया फाइनल मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा। रूसी खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने शुरुआत के दो सेट 6-2, 7-6 से जीते, लेकिन इसके बाद अनुभवी खिलाड़ी राफेल नडाल ने जबरदस्त वापसी की और अंतिम तीन सेट 6-4, 6-4 7-5 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह खिताब राफेल नडाल के लिए काफी मायने रखता है। पिछले साल वह चोट की वजह से घायल हो गए थे, उन्हें चलने के लिए बैसाखी का सहारा तक लेना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। राफेल नडाल ने साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया है। राफेल नडाल विश्व के अकेले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 21 ग्रैंडस्लैम राम जीते हैं। इससे पहले रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल 20-20 ग्रैंड स्लैम जीतकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे, लेकिन नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेले थे। फेडरर स्वास्थ्य की वजह से तो जोकोविच को कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगवाने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत नहीं मिली थी।
सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी
- राफेल नडाल (स्पेन) : 21 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-13, विम्बलडन-2, यूएस-4)
- रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) : 20 (ऑस्ट्रेलियन-6, फ्रेंच-1, विम्बलडन-8, यूएस-5)
- नोवाक जोकोविच (सर्बिया ) : 20 (ऑस्ट्रेलियन-9, फ्रेंच-2, विम्बलडन-6, यूएस-3)
- पीट सैम्प्रास (अमेरिका) : 14 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-0, विम्बलडन-7, यूएस-5)