देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत होने वाली मैरीकाम देश की पहली महिला खिलाड़ी

 

भारत की छह बार की वर्ल्ड चौंपियन बॉक्सर एमसी मैरीकॉम को सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया। मैरीकॉम पद्म विभूषण हासिल करने वाली देश की पहली खिलाड़ी हैं, इससे पहले किसी भी खिलाड़ी को देश का दूसरा सर्वोच्च सम्मान नहीं दिया गया था। वहीं सचिन तेंदुलकर भारत रत्न हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। मेजर ध्यानचंद को भी पद्म भूषण मिला था। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्टार भारतीय शटलर और दो बार की ओलिंपक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को देश के तीसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। पुरस्कार हासिल करने के लिए पीवी सिंधु साड़ी पहनकर राष्ट्रपति भवन पहुंचीं थीं। पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडु और गृहमंत्री अमित शाह भी विशेष रूप से मौजूद थे।

5 जुलाई 1995 को जन्मीं सिंधु ने 2019 में वर्ल्ड चौंपियनशिप जीती थी। यह कारनामा करने वाली वह देश की पहली शटलर भी थीं। साल 2016 रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल हासिल करने के बाद टोक्यो ओलिंपिक खेलों में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इससे पहले 2015 में उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड भी मिल चुका है। उल्लेखनीय है कि ये पद्म पुरस्कार राष्ट्रपति ने 2020 के लिए दिए हैं।

क्रिकेटर जहीर खान पद्म श्री से सम्मानित

मैरीकॉम, सिंधु के अलावा क्रिकेटर जहीर खान, पूर्व हॉकी खिलाड़ी एमपी गणेश, तीरंदाज तरुणदीप सिंह, ओलिंपिक मेडलिस्ट जीतू राय, फुटबॉल खिलाड़ी बेमबेम देवी को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।