बटलर ने जड़ा टी-20 विश्वकप 2021 का पहला शतक
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने सोमवार को शारजहां में टी-20 विश्वकप 2021 का पहला शतक लगाया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 101 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 67 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 6 छक्के लगाए। इस शतक की बदौलत इंग्लैंड ने श्रीलंका को 26 रनों से हराया। विश्वकप इतिहास में बटलर के शतक सहित अब तक कुल 9 बार 100 या इससे अधिक रन बने हैं। इंग्लैंड की ओर से शतक लगाने वाले बटलर पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
गेल ने बनाए हैं दो शतक
टी-20 विश्वकप का पहला शतक वेस्टइंडजी के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने लगाया था। गेल के नाम से विश्वकप में दो शतक दर्ज हैं। उन्होंने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 117 रन और 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे।
मैकुलम के नाम सबसे बड़ा स्कोर
टी-20 विश्वकप में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम के नाम एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2012 के विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रन की पारी खेली थी।
भारत की ओर से रैना एकमात्र शतकधारी
भारत की ओर से टी-20 विश्वकप में सुरेश रैना एकमात्र शतकधारी हैं। उन्होंने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था। सुरेश रैना ने 60 गेंदों में 9 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 101 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 14 रन से हराया था। सुरेश रैना को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था।
टी-20 विश्वकप में अब तक बने शतक
खिलाड़ी रन विरुद्ध विश्वकप सत्र
क्रिस गेल ( वेस्ट इंडीज) 117 साउथ अफ्रीका 2007
सुरेश रैना ( भारत) 101 साउथ अफ्रीका 2010
महेला जयवर्धने ( श्रीलंका) 100 जिंबाब्वे 2010
ब्रेंडन मैकुलम ( न्यूजीलैंड) 123 बांग्लादेश 2012
एडी हेल्स ( इंग्लैंड) 116 नाबाद श्रीलंका 2014
अहमद शहजाद ( पाकिस्तान) 111 नाबाद बांग्लादेश 2014
तमीम इकबाल ( बांग्लादेश) 103 नाबाद ओमान 2016
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 100 नाबाद इंग्लैंड 2016
जोस बटलर ( इंग्लैंड) 101 नाबाद श्रीलंका 2021