टूर्नामेंट में 16 टीमों के बीच होंगे 48 मैच
दुबई। अगले साल वेस्टइंडीज की मेजबानी में 14 जनवरी से 5 फरवरी तक अंडर-19 विश्वकप खेला जाएगा। इसका लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2020 के उपविजेता भारत को ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा के साथ रखा गया है। 16 देशों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 48 मैच कराए जाएंगे। यह अंडर-19 विश्व कप का 14वां संस्करण होगा।
Here’s #TeamIndia‘s schedule for the ICC Under 19 Men’s Cricket World Cup 2022 🔽 pic.twitter.com/7c2eOoIN8Y
— BCCI (@BCCI) November 17, 2021
वेस्टइंडीज पहली बार इसकी मेजबानी करेगा।
डिफेंडिंग चौंपियन बांग्लादेश को ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में इंग्लैंड, कनाडा और यूएई शामिल हैं। अंडर-19 विश्व कप के लिए कुल चार ग्रुप बनाए गए हैं। वेस्टइंडीज पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इसके लिए चार देशों के 10 स्थानों पर मैच खेले जाएंगे। देश में एंटीगुआ और बारबूडा, गुयाना, सेंट किट्स और नेविस और त्रिनिदाद एंड टोबैगो शामिल हैं।
कौन सी टीम किस ग्रुप में
ग्रुप ए – बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा और यूएई।
ग्रुप बी – भारत, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा।
ग्रुप सी – अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पपुआ न्यू गिनी और जिंबाब्वे।
ग्रुप डी: ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज।