पटना। बिहार पुलिस और एटीएस ने एक ऐसे जवान को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तानी हनी ट्रैप का शिकार होकर खुफिसा सूचना लीक करता था। जनार्दन प्रसाद सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा प्रदान की गई गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया कि उसने एक पाकिस्तानी महिला से बातचीत के दौरान सेना छावनी दानापुर से संबंधित कुछ जानकारी साझा की है। बिहार एटीएस का मानना है कि जवान नालंदा जिले का रहने वाला है और दानापुर छावनी में तैनात सिंह को पाकिस्तानी महिला ने हनीट्रैप में फंसाया था। अधिकारी ने कहा कि सिंह को संभवत: पाकिस्तानी महिला ने देश में सैन्य प्रतिष्ठानों के बारे में गुप्त सूचना साझा करने के लिए ब्लैकमेल किया था। आरोपी ने उसके साथ कुछ गोपनीय दस्तावेज भी साझा किए हैं।