युवराज सिंह और हेजल कीच।

मोहाली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह बेटे के पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी 40 और शिवराज सिंह ने  मंगलवार देर रात अपने टि्वटर अकाउंट पर दी। उन्होंने लिखा है आप सबके साथ एक बात शेयर करते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैं एक बेटे का पिता बन गया हूं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की गुजारिश की है।

युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मां बनने की खुशी जाहिर की है। उन्होंने भी लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है लोगों से उनको बधाइयां मिल रही हैं। उल्लेखनीय है ब्रिटेन की नागरिक हेजल कीच के साथ युवराज सिंह ने 30 नवंबर 2016 को पारंपरिक तरीके से शादी की थी। उनकी शादी फतेहगढ़ गुरुद्वारे में हुई थी।