Akashay Tritiya 2023 Shubh Muhurat: हिन्दू पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। इस दिन दान-पुण्य करने से सभी संकटों का नाश होता है। इस बार अक्षय तृतीया पर विशेष संयोग बन रहा है। जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
वैशाख के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को बहुत ही शुभ और सौभाग्यशाली माना जाता है। इस तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। यह एक अबूझ मुहूर्त है। आज के दिन आप बिना सोचे-समझे कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। इस साल यानी साल 2023 में अक्षय तृतीया का पर्व देशभर में 22 अप्रैल शनिवार को मनाया जाएगा।
अक्षय तृतीया को बन रहा ग्रहों का विशेष संयोग-
खास बात यह है कि इस साल यानी 2023 में अक्षय तृतीया का अद्भुत संयोग बन रहा है। ऐसा पूरे एक दशक बाद हो रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2003 में 5 ग्रहों का ऐसा योग बना था और अब वर्ष 2023 में एक बार फिर ऐसा संयोग बनेगा, जब 4 ग्रह का संयोजन एक साथ होगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो मानव जीवन पर इनका प्रभाव बेहतर होगा। हालांकि आपकी कुंडली के हिसाब से ग्रहों के प्रभाव अलग-अलग हो सकते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप इस दिन दान-पुण्य करते हैं तो आपके सभी संकटों का निवारण होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है।
अक्षय तृतीया के दिन दान करें ये चीजें-
Ram Navami 2023: 30 मार्च को महासंयोग में मनाई जायेगी रामनवमी
खाने की वस्तुओं का दान करें-
अक्षय तृतीया के दिन पितरों की प्रसन्नता और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए जल कलश, पंखा, खड़ाऊं, छाता, सत्तू, ककड़ी, खरबूजा, फल, शक्कर, घी आदि ब्राह्मण को दान करने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती हैं, जिससे लोगों के घर में कभी भी धन, अन्न की कमी नहीं होती है।
जौ का दान: अगर आप अक्षय तृतीया के दिन सोना या चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो अक्षय तृतीया के दिन जौ खरीदें। इसके अलावा इस दिन जौ का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किसी जरूरतमंद को जौ का दान करना शुभ होता है। इससे मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी की कृपी आप पर बनी रहेगी।
पानी का घड़ा: अक्षय तृतीया के दिन पानी के मटके लाकर इसमें पानी भरकर किसी जरूरतमंद को दान करें। इसके अलावा अक्षय तृतीया के दिन तांबे के बर्तन में पानी रखकर फिर इसे दान कर दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही आपकी कुंडली के नौ ग्रह भी शांत रहते हैं।
वस्त्र का दान करें-
शास्त्रों के अनाज और फलों के अलावा वस्त्र का दान करना शुभ बताया गया है। अक्षय तृतीया के दिन आप जरुरतमंदों को अपनी क्षमतानुसार वस्त्र का दान करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप हमेशा मेहरबान रहेगी।