Holika Dahan 2023: होली का त्योहार पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। रंगों के इस त्योहार का अपने आप में ही विशेष महत्व है। रंगों वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और होलिका दहन के साथ घर में जो समस्या चल रही है उसको दहन करने की प्रार्थना की जाती है। होली से लगभग 8 दिन पहले का समय होलाष्टक कहलाता है और इन दिनों में किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है।
वहीं पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन रंगों वाली होली मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन वाले दिन यदि कुछ खास उपाय किए जाएं तो घर से सभी बुरी शक्तियां तो दूर हो ही जाती हैं और घर में सुख और समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन के दिन कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो आपके घर के सभी संकटों को दूर करने में मदद करते हैं। ऐसा माना होता है कि जिस प्रकार होलिका भक्त प्रह्लाद को गोद में लेकर बैठी थीं और स्वयं ही जल गईं थीं उसी प्रकार आज भी होलिका की अग्नि सभी कष्टों को जलाकर नष्ट कर देती है और घर में खुशहाली लाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार होलिका दहन से पहले घर से इन चीजों को निकाल देना चाहिए। वरना मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं होलिका दहन से पहले किन चीजों को कर देना चाहिए घर से बाहर। इसलिए होलिका दहन से पहले अपने घर से नकारात्मकता निकालने के लिए साफ सफाई करना बेहद जरूरी है। ताकि होलिका दहन की अग्नि में उसे जलाकर आप अपने घर में शुभ और शुद्ध वातावरण बना सकें।
होलिका दहन से पहले इन चीजों को कर देना चाहिए घर से बाहर-
(Holika Dahan Remedy) घर से निकालें जूते चप्पल-
होली की साफ सफाई करते समय हम अक्सर पुराने जूते चप्पल ये सोच कर घर में ही रख लेते हैं कि इन्हें बाद में ठीक करवा लेंगे। लेकिन, ऐसा न करें वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटे जूते चप्पल रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती है। इसलिए होलिका दहन वाले दिन से पहले ही अपने घर से इन्हें बाहर निकाल दें।
पुरानी टूटी तस्वीरें निकाल दें-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन से पहले अगर घर में कोई पुरानी टूटी तस्वीर आदि है तो उसे तुरंत घर से निकाल दें। अगर भगवान की कोई मूर्ति टूटी हुई है तो उसे भी घर से निकालकर जल में प्रवाहित कर दें।
तुलसी लगाएं-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में तुलसी का पौधा सूख गया है तो तुरंत उसे बदल दें। तुलसी का सूखना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए होलिका दहन से पहले ही अपने घर में तुलसी का पौधा लगवा लें। होलिका दहन के दिन पूर्णिमा होती है तो उस दिन तुलसी का बदलना शुभ होगा।
नई झाडू ले आएं-
होलिका दहन से पहले वास्तु के अनुसार, अपने घर से नई झाड़ू ले आएं। अगर आपकी झाड़ू पुरानी हो गई है तो उसे फेंके नहीं बल्कि, नई झाड़ू लेकर पुरानी झाड़ू को मिट्टी में दबा दें।
पुराने कपड़े करें दान-
होलिका दहन से पहले अपने बहुत ज्यादा पुराने कपड़े जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते हैं उन्हें भी जरुरमंद लोगों को दान कर दें। वास्तु के अनुसार, जो कपड़े बहुत पुराने है और जिनका इस्तेमाल आ नहीं कर रहे हैं उनका दान करना उत्तम रहता है।
पूजा के दौरान पूर्व या उत्तर की ओर मुख-
जब भी आप होलिका की पूजा करें आपको ध्यान में रखना है कि आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। भूलकर भी दक्षिण दिशा और पश्चिम की ओर मुंह करके होलिका का पूजन न करें। ऐसा माना जाता है कि सही दिशा में मुंह करके पूजा करने से पूजा का फल दोगुना हो जाता है।