सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 3 मार्च दिन शुक्रवार (March 3 Friday) को चंद्रमा का संचार मिथुन राशि के बाद कर्क राशि में होगा। ऐसे में आज चंद्रमा पूरे दिन अपनी राशि में होगे। जबकि आज बुध शतभिषा नक्षत्र (Shatabhisha Nakshatra) में संचार करेंगे। पुनर्वसु नक्षत्र (Punarvasu Nakshatra) का प्रभाव दिन भर बना रहेगा। साथ ही आज सौभाग्य योग (Saubhagya Yoga) भी रहेगा। मकर और कर्क राशि के लोगों को आज करियर, पारिवारिक मामले और आर्थिक स्थिति सभी में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा।।
मेष राशिफल : आज आपका दिन धन प्राप्ति के लिए शुभ रहेगा। शाम के समय मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। अगर आज आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
वृषभ राशिफल : आज आप खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। आज आपको किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धन प्राप्ति भी हो सकती है। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलना होगा, अपने बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो परेशानी होगी।
मिथुन राशिफल : आज आपका दिन आनंद और सुकून में बीतेगा। आज आप अपने बच्चों द्वारा किए गए कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। आपके रहन-सहन के स्तर में भी सुधार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका रुझान सुंदर वस्त्र प्राप्ति की ओर बढ़ेगा।
कर्क राशिफल : व्यापार के सिलसिले में आज कुछ नए संपर्क बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। आज आपको किसी रिश्तेदार से उपहार में वस्त्र आदि की प्राप्ति हो सकती है। इष्ट मित्रों के सहयोग से मन से चली आ रही किसी बात को लेकर निराशा समाप्त होगी।
सिंह राशिफल : आज आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन उत्साह में खान-पान संबंधी लापरवाही न करें। मित्रों के सहयोग से आज व्यापार के नए सूत्र बनेंगे।परिवार के किसी सदस्य की तरक्की का शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
कन्या राशिफल : आज आपके आय में वृद्धि होगी। आज कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपके सभी काम पूरे होते हुए नजर आएंगे जिससे मानसिक संतोष मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। संतान पक्ष से भी आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
तुला राशिफलः आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा। आज का दिन आपके लिए थोड़ी मुश्किल लेकर आ सकता है और आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई काम हो सकता है, जिससे आपका मन अशांत रहेगा, लेकिन परिवार में सब कुछ ठीक रहा तो आपका मनोबल बढ़ता हुआ नजर आएगा, जिसमें भाग्य का साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और इस बात की पूरी उम्मीद है कि आपका कोई बड़ा काम भी पूरा होगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता का आशीर्वाद आज आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनु राशिफल : आज कार्यक्षेत्र में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन इसके परिणाम आपके लिए बहुत ही फलदायी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपको धैर्य और मेहनत से काम करना पड़ेगा, तभी आपको अपेक्षित लाभ मिल पाएगा। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखें।
मकर राशिफल : आज आपका भाग्य उदय होगा और धन, कर्म और यश में वृद्धि होगी। साथ ही आज आपके शत्रुओं का नाश होगा। हर काम में मनचाही सफलता मिलेगी। यदि आप लंबे समय से किसी काम को करने की योजना बना रहे हैं तो आज उसकी शुरुआत करने के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिसमें परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशिफलः आज आप कोई भी काम करें धैर्य से करें। अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो आपके सारे काम बिगड़ सकते हैं। अगर आप ध्यान रखेंगे तो काम बिना झंझट के बनते रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
मीन राशिफल : आज आप संपत्ति के सुधार और रखरखाव पर भी खर्च करेंगे। दोस्त और रिश्तेदार आज मिलने आ सकते हैं। प्रॉपर्टी में आय के नए स्रोत भी विकसित होंगे। राजनीति में संपर्क बढ़ने से लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके निवेश के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा, जिससे आपको लाभ भी होगा, इसलिए आज निवेश अवश्य करें।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री