सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 10 फरवरी दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कन्या राशि में होगा। आज भी गजकेसरी योग (Gajakesari Yog)वृषभ और कन्या राशि वालों को धन प्राप्ति के अवसर दिलवा सकता है। चंद्रमा के कन्या राशि (Virgo sun sign) में संचार से साथ ही हस्त और चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से भी आज कई राशियों में शुभ संयोग बना है। आइए जानते हैं एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से मेष से मीन तक सभी राशियों का शुक्रवार राशिफल ।
मेष राशिफल : आज आपको कई मामलों में सफलता मिलेगी और आपको अपनी मेहनत में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है, लेकिन शाम तक टल सकती है। मित्रों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। करियर में आज का दिन आपका पूरा साथ देगा और व्यापार करने वालों को सफलता मिलेगी।
वृषभ राशिफल : आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी मजबूत रहेगा। घर के जरूरी कामों में मदद मिलेगी। रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है जिससे आपको खुशी मिलेगी।
मिथुन राशिफल : आज आपका भाग्य साथ देगा और व्यापार में अच्छे लाभ की संभावना बनेगी, लेकिन बेवजह आप अपने शत्रु बना सकते हैं, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी, इसलिए सावधान रहें। आज आपकी माताजी को कोई परेशानी हो सकती है और उनकी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होगा।
कर्क राशिफल : आज आपको कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आज आपको जीवनसाथी पक्ष से लाभ होगा और आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज खर्चे बढ़ेंगे और मानसिक तनाव बढ़ेगा, लेकिन ग्रहों के शुभ संयोग से भाग्य आपका साथ देगा।
सिंह राशिफल : आज आपका दिन शुभ रहेगा। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे, जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में आज उतार-चढ़ाव से बचें।
कन्या राशिफल : आज आपकी आमदनी में वृद्धि होने से मन में प्रसन्नता होगी। कारोबार में सुधार के संकेत हैं। आज वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप तीर्थ स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं। घरेलू खर्चों पर ध्यान देंगे।
तुला राशिफल : आज आपका भाग्य साथ देगा और राजनीति से जुड़े मामलों में सफलता के सकारात्मक संकेत मिलेंगे। आज बौद्धिक सुखों का आनंद उठाएंगे और दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और कहीं फंसा हुआ पैसा भी वापस आ सकता है।
वृश्चिक राशिफल : आज का दिन आपके लिए काफी दौड़ भाग वाला रहेगा। एक साथ कई कामों में व्यस्तता रहेगी, जिससे आपको तनाव हो सकता है। आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से धन प्राप्ति में सफल रहेंगे। भाग्य भी आज आपका साथ देगा, लेकिन अपने करीबी लोगों से बेवजह के विवाद पैदा हो सकते हैं। आज आपकी सेहत में नरमी आ सकती है।
धनु राशिफल : आज आपका दिन काफी अनुकूल है। आज लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। किसी से विवाद में पड़ने से बचें। सप्तम भाव में चंद्रमा की स्थिति से व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, जिससे मन को प्रसन्नता मिलेगी।
मकर राशिफल : आज आपका दिन लाभ देने वाला है। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको उम्मीद के विपरीत बेहतर मुनाफा मिल सकता है लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर मन उदास हो सकता है। आज आपको नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कुंभ राशिफल : आज आपकी आय में वृद्धि होगी। आज आपका दिन शुभ है और भाग्य भी आपका साथ देगा। मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। चंद्रमा की अच्छी स्थिति से आपका भाग्य चमकेगा और आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में भी तनाव कम होगा।
मीन राशिफलः आज आपकी किस्मत साथ दे रही है, आज आपको रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन कुछ पुरानी समस्याएं दूर होंगी और आप किसी खास काम में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में कुछ विवादों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री