Horoscope for Friday 17 February
Horoscope for Friday 17 February

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, शुक्रवार 17 फरवरी (Friday 17 February) के दिन चंद्रमा मकर राशि में संचार करेंगे। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आज का दिन मिथुन और कुंभ राशिवालों को आज मिलेगा लाभ। ग्रह-नक्षत्रों (Constellations) की इस स्थिति से कन्या राशि वालों को विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कुंभ राशि वालों का कोई अटका काम किसी रिश्तेदार की मदद से पूरा हो जाएगा। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल : आज आपको छात्रों शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकता है, जिससे आपके साथी कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से खराब माहौल को अच्छा बनाने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशिफल : आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का विकास आज होगा। शाम के समय परिवार में कोई मेहमान आ सकता है और किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशिफल : आज आपको व्यापार में आर्थिक वृद्धि होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लोकप्रियता बढ़ेगी। महापुरुषों के दर्शन से आज आपका मनोबल और बढ़ेगा। आज आप अनुभवों के बल पर किसी समस्या का हल ढूंढने में सफल रहेंगे।

कर्क राशिफल : आज आपको सामाजिक कार्य करने से आज आपका सम्मान बढ़ सकता है। आपके अटके हुए कार्य पूरे होने से धन की प्राप्ति होगी। साथ ही व्यावसायिक योजनाओं को भी गति मिलेगी। आज शाम का समय देव दर्शन और परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा।

सिंह राशिफल : आज आप अपनी वाणी में नियंत्रण रखें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा क्योंकि सेहत बिगड़ सकती है। भाइयों के सहयोग से पारिवारिक योजनाओं पर चर्चा करेंगे। संतान के प्रति आज आपके दायित्व पूरे होंगे।

कन्या राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप बुजुर्गों की सेवा और पुण्य के कार्यों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं, जिससे मन में शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति है। पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए कुछ भी सहन करेंगे।

तुला राशिफल : आज आपको कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान मिलेगा। नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका भी मिलेगा। ज्यादा भागदौड़ से आपको बचना होगा। मित्रों के साथ तीर्थ यात्रा करने से मन में सुकून के साथ खुशी का अहसास होगा। आज सिंगल लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।

वृश्चिक राशिफल : आज आपको कोई समाचार मिल सकता है। आज आप अपने वाणी पर संयम रखें अन्यथा प्रतिकूल परिस्थितियां आपके सामने आ सकती हैं। रोजगार की तलाश करने वालों को अच्छा समाचार मिलेगा। परिजनों के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। पिता के सहयोग से धन लाभ होगा और धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशिफल : आज आपको पारिवारिक संपत्ति अधिक धन मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों से आज धन का कोई भी लेनदेन करने से बचें अन्यथा आपका पैसा कहीं फंस सकता है, इसलिए सावधान रहें। कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो आपके विजय होने की संभावना बन रही है।

मकर राशिफल : आज आपको व्यापार में लाभ होगा। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है, इसका फायदा उठाएं। विद्यार्थी वर्ग यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो आज के दिन उन्हें सफलता मिलेगी। वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि उनका अचानक खराब होने की आशंका बन रही है।

कुंभ राशिफल : आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में आपके किसी रिश्तेदार के माध्यम से जो अड़चन आ रही थी, वे आज दूर हो जाएंगी। आज जीवनसाथी को शारीरिक परेशानी के कारण भाग दौड़ में अधिक खर्च की स्थिति बन सकती है, लेकिन शाम के समय सेहत में सुधार होगा।

मीन राशिफल : आज आपके धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रियजनों के साथ आज आप पार्टी करने के मूड में नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा और परिवार के साथ यात्रा भी कर सकते हैं। पारिवारिक बिजनस में माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनकी सलाह काम आएगी।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री