सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 24 फरवरी दिन शुक्रवार (Friday 24 February) के दिन चंद्रमा का संचार मेष राशि पर रहने वाला है। चंद्रमा के साथ मेष राशि में राहु (Rahu) भी होंगे ऐसे में मेष राशि (Aries) में आज ग्रहण योग बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए उलझन और परेशानियों वाला रहेगा। लेकिन मिथुन और कन्या राशि से दसवें स्थान मीन राशि में शुक्र और गुरु का संचार होने से इन्हें कारोबार और कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति मिलेगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशिफल : आज आपके खर्चे अधिक रहेंगे। आज अपने सेहत का ख्याल रखें। आप अपने खाने पीने में कुछ बदलाव करें । दफ्तर में आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वे आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है।
वृषभ राशिफलः आज आप किसी भी तरह के वाद विवाद में न पड़ें तो ही अच्छा है। आज ज्यादा बाहर जाने से भी बचें बेहतर होगा कि घर में ही रहें और मन को शांत रखें। यदि आप किसी काम में जोखिम महसूस करते हैं तो आज के दिन उस काम को न करें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मिथुन राशिफल : आज आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी भी आज पढ़ने-लिखने में पूरी रुचि दिखाएंगे। आज कार्यस्थल पर भी आपकी इच्छा पूरी होगी। आज आपका कुछ चटपटा और मजेदार खाने का मन करेगा। आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप कोई भी काम करेंगे तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।
कर्क राशिफल : आज आपका भाग्य भी आपकी मेहनत पर निर्भर करेगा इसलिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी ताकि आपको अच्छे परिणाम मिल सकें। वरिष्ठों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज किसी पुराने या परिचित मित्र से आपका संपर्क हो सकता है। महिला मित्रों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
सिंह राशिफल : आज आप पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करेंगे तो उसका पूरा फल आपको प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन के लिहाज से देखें तो आज विवाहित लोग खुशी नजर आएंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ शाम की सैर का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।
कन्या राशिफल : आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। इसी के साथ विद्यार्थी वर्ग के जातकों को मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आज आपके जीवनसाथी की दिशा एक नया मोड़ लेगी। आपके यात्रा के योग भी बन रहे हैं। साथ आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है।
तुला राशिफल : आज आपको अपनी सभी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। यदि आपकी कोई आर्थिक समस्या चल रही है तो आज वह खत्म हो जाएगी। आज शाम के समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और व्यापार में लाभ होगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में भाग्य का भरपूर लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल : आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वृश्चिक राशि के लोग आज पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ सुखद समय व्यतीत कराने वाला रहेगा। दफ्तर में आज आपको विशेष बदलाव देखने को मिलेंगे और काम भी बनता हुआ नजर आएगा। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे और किसी नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू होगा।
धनु राशिफल : आज आप खान-पान में सावधानी बरतें। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको लाभ होगा, लेकिन उस पर आपको पैसे खर्च करने होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोग भी आज अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करेंगे। आपके जीवन की दिशा आज एक नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले भी आज सुलझ सकते हैं।
मकर राशिफल : आज आपके किसी के साथ छोटे मोटे झगड़े भी हो सकते हैं। लेकिन आपकी अच्छी सोच से वे जल्द ही समाप्त हो जाएंगे, इसलिए उनकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आज आप अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो आज आप फायदे में रहेंगे।
कुंभ राशिफल : आज आपने जो काम किया है उसके अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। कामकाज में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। वरना आप अपना अच्छा खासा नुकसान कर सकते हैं। अगर आप धीरे-धीरे और आराम से काम करेंगे तो फायदे में रहेंगे। आज आपको किसी पारिवारिक संपत्ति का लाभ मिलता नजर आ रहा है।
मीन राशिफल : आज का दिन भरपूर लाभ दिलाने वाला है। आज आपको यात्रा और मनोरंजन का सुख प्राप्त होगा, आपके सहकर्मी आपके काम में आपकी भरपूर मदद करेंगे, लेकिन किसी को भी कोई काम करने के लिए मजबूर न करें। आज आप कुछ नए लोगों की मदद से नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं, जिससे आपको फायदा होगा।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री