सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, शुक्रवार 10 मार्च को ग्रह-नक्षत्रों (Constellations) के प्रभाव से कर्क राशि वालों को मित्रों का साथ मिलने से कई परेशानियों से राहत मिलेगी, साथ ही धनु राशि वाले आज पूरी तरह से संतुष्ट नजर आएंगे। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के बीच मेष और मीन राशि वालों की आर्थिक (Economic) मामलों में उन्नति होगी। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशिफल : आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। आज घरेलू जिम्मेदारियां को आप अच्छे से पूरा करेंगे। आपके काम स्वतः ही आज बनते चले जाएंगे। साथ ही आपका रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ राशिफल : आज आपका शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर कोई कार्य चल रहा था तो वह आज पूरा हो जाएगा। राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से कई कार्य पूरे होंगे। व्यस्तता के बीच आज लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे।
मिथुन राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल सातवें आसमान पर रहेगा। यदि आपने किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया है तो आज वह आपको वापस मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।
कर्क राशिफल : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी कार्यक्रम के चलते सभी सदस्य व्यस्त दिखाई देंगे। आज आप धार्मिक कार्य करने में अपनी रुचि दिखाएंगे। व्यापार में आपके द्वारा लिए गए फैसले भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। मित्रों का साथ आपको कई परेशानियों से राहत दिलाएगा।
सिंह राशिफल : आज आप पूरा दिन खुश रहेंगे। आप लाइफ पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। कोई नई पहचान मिलने से आज आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च होगा, लेकिन परिवार के लोग मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।
कन्या राशिफल : आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो किसी से वाद-विवाद हो सकता है। बड़ों की सेवा और शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे, जिससे आपके मन में आनंद की अनुभूति होगी। यदि आपका जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज है तो आज उन्हें मनाने की कोशिश करें।
तुला राशिफल : आज पुराने निवेशों द्वारा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यर्थ की भागदौड़ से आज पारिवारिक अशांति हो सकती है, इसलिए इसका ध्यान अवश्य रखें। शाम के समय कुछ राहत मिली है, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक राशिफल : आज आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं और अनुबंध आपके पक्ष में हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात के बाद आज आपका समय अच्छा बीतेगा। आपके परिवार में आज सुख-शांति बनी रहेगी।
धनु राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको हर मामले में सफलता का स्वाद चखने को मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी तथा मित्रों का भी अटके कार्यों में सहयोग मिलेगा।
मकर राशिफल : आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। जहां एक ओर आपको रुका हुआ धन मिल सकता है, वहीं दूसरी ओर व्यापार भी आपको अच्छा मुनाफा देगा। आज आप अपने जीवनसाथी के कार्यों से संतुष्ट नजर आएंगे और माता-पिता की सेवा का भरपूर लाभ आपको मिलेगा।
कुंभ राशिफलः आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में आज किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से आपको तरक्की के विशेष मौके मिलेंगे। आपको कहीं से कमाए हुए धन की प्राप्ति होने की संभावना है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
मीन राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में अधिक पैसा लगाने से आज आपको अपार मुनाफा होगा। अगर आपने सोच-समझकर कुछ पैसा खर्च किया है, तो इससे आज आपको खुशी मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होने के कारण आपको अपने भविष्य की चिंता कम रहेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री