Horoscope for Friday 17 March
Horoscope for Friday 17 March

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, शुक्रवार 17 मार्च को चंद्रमा का संचार दिन रात मकर राशि में रहेगा। ऐसे में चंद्रमा की सीधी दृष्टि स्वराशि कर्क (kark) पर रहेगी। जबकि आज पूरे दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र (Uttarashada Nakshatra) प्रभाव में रहेगा। इन ग्रह नक्षत्रों (Constellations) की स्थिति के बीच आज का दिन कर्क और सिंह राशि के लोगों का चमकेगा भाग्य, इन्हें मिलेगा लाभ और खुशी का मौका। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री  से, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफलः आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपका काफी समय किसी विशेष प्रबंधन में बीतने वाला है। आज कुछ बातों को लेकर आपका सांसारिक नजरिया बदल सकता है, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। संतान से जुड़ा कोई विवाद या तनाव चल रहा है तो वह समाप्त होगा।

वृषभ राशिफल : आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप काफी प्रसन्न भी दिखाई देंगे। हालांकि, आज आपको कार्यक्षेत्र में सहयोगी थोड़ा परेशान कर सकते हैं। उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से आज कुछ प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

मिथुन राशिफलः आज आपका दिन आपके लिए काफी व्यस्तता वाला होगा। साथ ही आज आप चिंता में भी रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रह सकती है। आज आपके घर कोई मेहमान आ सकता हैं जो आपके पास कई दिनों के लिए ठहर सकता है और आपके खर्च को बढ़ा सकता है।

कर्क राशिफलः आज आपका दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आज कोई अच्छी प्रॉपर्टी मिलने के साथ ही खर्च होने की भी संभावना है। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे और परिवार में मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। लंबे समय से रुके हुए किसी काम को करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिल सकती है।

सिंह राशिफलः आज आपका भाग्य चमकेगा। मित्रों और संबंधियों से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक स्थान में बदलाव आपके लिए अच्छा साबित होगा। व्यवसाय में किसी निकट सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और मधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं और आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशिफलः आज आपका दिन शुभ रहेगा। नौकरी हो या घर परिवार आज आपके लिए खुले रहेंगे हर तरफ से मदद के द्वार। आपको जैसी जरूरत होगी उस अनुरूप मित्रों और संबंधियों से आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशिफलः आज आपको सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज कमाई में वृद्धि होने से और कहीं से अटका धन मिल जाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। आज बिगड़े काम बन सकते हैं।

वृश्चिर राशिफलः आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज आप मानसिक रूप से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। अपने अनुभव और योग्यता से आप बिगड़े काम को भी सुधार करके स्थिति को अनुकूल बनाने में सफल होंगे। अधिकारी वर्ग से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह मिलेगी जो भविष्य में आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी।

धनु राशिफलः आज ग्रहों के शुभ योग के कारण धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके कई रुके हुए काम आज शुरू हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन के मामले में आज दिन सुखद रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर भी आज चर्चा कर सकते हैं। कुछ लोगों के मन में नौकरी में बदलाव और अधिक लाभ कमाने को लेकर कुछ न कुछ विचार चलता रहेगा।

मकर राशिफलः आज आप व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि, आज शाम के समय आप दोस्तों के साथ पार्टी करने के मूड में नजर आ रहे हैं। मन में काफी प्रसन्नता भी रहेगी। आज अपने व्यापार पर ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक अपने बिखरे हुए कारोबार को ठीक से समेट लें।

कुंभ राशिफलः आज का दिन भाग्य में वृद्धि कराने वाला रहेगा। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से धन का लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आज आपका पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है।

मीन राशिफलः आज आपका भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही आज घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का संयोग बन सकता है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री