Horoscope for Monday 27 February
Horoscope for Monday 27 February

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, सोमवार 27 फरवरी को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा के साथ वृष राशि में मंगल भी होंगे जिससे धन योग (Wealth yog) बनेगा साथ ही आज बुध कुंभ राशि में आकर सूर्य (Sun) और शनि (Shani) से मिलेंगे। ऐसे में आज ग्रहों की स्थिति में बदलाव का प्रभाव किस राशि के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। जानें सप्ताह का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री  से।

मेष राशिफल : आज आपका दिन शुभ रहेगा और कोई खास डील फाइनल हो सकती है। घर के रख-रखाव या मरम्मत पर धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ में किसी वजह से तनाव आने की आशंका है। आज समाज के लिए किए गए कार्यों से आपका सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यकाल में आपके लिए अनुकूल वातावरण बनता हुआ नजर आ रहा है, जिससे आप सुकून से काम करेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशिफल : आज आपको विदेश से जुड़े काम करने का मौका मिल सकता है। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना होगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक बिजनस को आगे बढ़ाने के लिए पिता का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वजनों से संबंधों में मधुरता आएगी और रचनात्मक कार्य करने का भी मौका मिलेगा।

कर्क राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज पूरे करने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी जमीन के मामले को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार रहेगी और मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। शाम को आप परिजनों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

सिंह राशिफल : आज आप अपनी वाणी में नियंत्रण रखें और किसी तरह के वाद-विवाद में ना पड़ें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपकी लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

कन्या राशिफल : आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलने से सभी कार्य पूरे करेंगे, जिससे आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को आज ग्राहकों या व्यापारियों पार्टियों से धन के लेन-देन में कुछ परेशानी हो सकती है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशिफल : आज आपके काम की अधिकारी सराहना करेंगे और उनके सहयोग से कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझेंगे। जमीन से जुड़े मामलों में कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन पिता के मार्गदर्शन से इसमें सफलता मिलेगी। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी।

वृश्चिक राशिफल: आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में सुख, शांति और स्थिरता का आनंद लेंगे। नौकरी या व्यवसाय में नवीनता लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, जिसका भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है, जिससे काम में नई जान आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशिफलः आज छात्रों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। माता पिता के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और मित्रों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति जोखिम में है इसलिए किसी भी तरह का निवेश करने से बचें।

मकर राशिफलः आज आपको अपने रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आज आप अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आय के नए स्रोत विकसित करने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशिफलः आज आप जल्दबाजी में कोई भी काम न करें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में कुछ परेशानियां चल रही थीं तो आज आपको उससे छुटकारा मिल जाएगा। संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। व्यापार के लिहाज से दिन सुखद रहेगा।

मीन राशिफल : आज आपका दिन शुभ रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आपके लिए लाभकारी रहेगा। रोजगार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज सुनने को मिलेगी। व्यापार से जुड़ी यात्राएं आज सुख देंगी। विवाह योग्य जातकों को आज के लिए अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। संतान संबंधी शुभ सूचना से आज मन प्रसन्न रहेगा और धार्मिक कार्य करेंगे।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री