सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, आज का राशिफल 9 जनवरी 2023 सोमवार, आज चंद्रमा का संचार दिन रात अपनी राशि कर्क में हो रहा है। चंद्रमा के इस संचार और अश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से आज शिव की कृपा से मेष, वृषभ और मिथुन सहित कई राशियों के लिए दिन बेहद लाभकारी रहेगा। साथ ही आज कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ। एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से जानिए आज कैसा बीतेगा आपका दिन।
मेष राशिफल : आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा लोगों का काम पर पूरा ध्यान देना आवश्यक होगा। व्यापारियों को योजनाओं से अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी और आपकी आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता मजबूत होगी लेकिन अपने व्यवहार पर ध्यान दें।
वृषभ राशिफल : आज आपका दिन आज अच्छा रहेगा और अपने भीतर सकारात्मकता महसूस करेंगे। आपमें आकर्षण रहेगा, जो परिवार के सदस्यों को बात सुनने के लिए विवश करेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आमदनी अच्छी होगी और खर्चे भी हल्के रहेंगे लेकिन आवश्यक कार्यों पर अधिक खर्च हो सकता है।
मिथुन राशिफल : आज आप काम पर अच्छे से ध्यान देंगे तो आपके प्रयास रंग लाएंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत सफल होगी और आपके पास धन का आगमन होगा। व्यापारियों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और योजनाओं की वजह से आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा।
कर्क राशिफल : आज आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने समय से चली आ रही परेशानियों से किसी अधिकारी की मदद से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास बहुत कुछ कहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे।
सिंह राशिफल : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काफी दिनों से चली आ रही पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। साथ ही कोर्ट कचहरी के मामलों पर अधिक ध्यान देंगे। कामकाज की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव अधिक रहेगा इसलिए बीच-बीच में आराम भी करें। व्यापारियों को काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और कोई ऑर्डर भी मिल सकता है।
कन्या राशिफल : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और उनके साथ मिलकर भविष्य की कुछ बड़ी योजनाओं पर काम करेंगे। लव लाइफ वालों को कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी तेज बुद्धि और समझदारी बहुत काम आएगी।
तुला राशिफल : आज आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आप पर काम का बोझ भी कुछ अधिक रहेगा इसलिए स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें अन्यथा बीमार पड़ने के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में कड़ा रवैया अपनाना ठीक नहीं है। शांति से काम लें। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिजनों से अपने प्रिय के बारे में बात करेंगे।
वृश्चिक राशिफल : आज आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। बेवजह की बातों छोड़कर अपने काम पर ध्यान देंगे तो फायदे में रहेंगे। लव लाइफ वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति को कविता लिखकर प्रपोज कर सकते हैं और उन्हें खुश रखने की कोशिश करेंगे। आज आपकी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है।
धनु राशिफल : नौकरी पेशा वालों की मेहनत रंग लाएगी और अधिकारियों से संबंध मधुर रहेंगे। आज आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। किसी पुराने मित्रों से बात होगी और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। व्यापारियों को कोई नया काम करने से लाभ होगा।
मकर राशिफल : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कुछ अटके हुए कार्य बन जाने से आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर रखेंगे तो सब ठीक हो जाएगा। कारोबार तेज गति से आगे बढ़ेगा और आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा।
कुंभ राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, आर्थिक समस्याएं समाप्त होंगी। मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बैंक से कर्ज लेकर कोई नया काम करने का विचार करने की योजना बना रहे हैं तो समय शुभ रहेगा। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी और सभी सदस्य एक-दूसरे की मदद करेंगे।
मीन राशिफल : आज व्यापारियों को व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आमदनी अच्छी होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको कुछ नया करना चाहेंगे। कामकाज को लेकर आपके इरादे सुबह से ही मजबूत रहेंगे और अपने आसपास के लोगों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों की स्थिति आज ठीक रहेगी।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री