सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, सोमवार 20 मार्च के दिन चंद्रमा का संचार शनि की राशि कुंभ में हो रहा है और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र (Purvabhadrapada Nakshatra) का प्रभाव भी रहेगा। साथ ही मंगल को छोड़कर सभी ग्रह राहु केतु (Rahu Ketu) के बीच में फंसे रहेंगे। ऐसे में आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा, शिव जी कृपा से मेष राशि के लोगों के लिए भी सप्ताह का पहला दिन लाभप्रद रहेगा। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशिफल : आज आपके आस-पास का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा और आप वैभवशाली वातावरण का आनंद उठाएंगे, जिससे आप खुद को खुशमिजाज महसूस करेंगे। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आप संतुष्ट महसूस करेंगे और भविष्य को लेकर कुछ योजना भी बनाएंगे। भविष्य के लिए आज कुछ निवेश भी कर सकते हैं।
वृषभ राशिफल : आज आपका दिन व्यापार के लिए अच्छा रहेगा। मौसम में बदलाव के कारण सेहत के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है इसलिए खान-पान की अनियमित आदतों से बचना होगा। आज आपकी मधुर वाणी के कारण आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी।
मिथुन राशिफल : आज आपके भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने व्यवसाय के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना शुरू करने वाले हैं, जिसके पूरा होने में एक साल का समय लग सकता है, जिसमें आप आर्थिक लाभ की उम्मीद भी कर सकते हैं। आज आप घर के बड़ों के सामने संतान के विवाह से जुड़ा प्रस्ताव रखेंगे।
कर्क राशिफलः आज आपको सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। ऑफिस और व्यापार का माहौल आपके लिए अनुकूल रहेगा, जिसका आपको पूरा फायदा उठाना होगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे। ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिलता हुआ नजर आ रहा है।
सिंह राशिफल : आज आपका दिन निवेश के मामले में अच्छा रहेगा। यदि आपके स्वास्थ्य में कोई समस्या चल रही थी तो वह आज दूर हो जाएगी, जिससे आप विभिन्न कार्यों को करने में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। जीवनसाथी से आज आपको कोई तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है।
कन्या राशिफलः आज आपका मन में प्रसन्न रहेगा। परिवार में काफी समय से कोई विवाद चल रहा था तो आज किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से सुलझ जाएगा और आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में साथी कर्मचारियों की मदद से आज आप किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे।
तुला राशिफलः आज आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे। आज आपको त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारियों और संबंधों से लाभ होगा, लेकिन ये संबंध परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इसलिए हर भूमिका को अलग-अलग रखना बेहतर होगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होते जाएंगे। शाम के समय मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।
वृश्चिक राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। काम की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इसके बाद भी पूरी पूरी हिम्मत से काम करेंगे और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में आज आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में आप एक विजेता बनकर उभरेंगे।
धनु राशिफल : आज आप का सामाजिक और धार्मिक कार्यों मन लगेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सलाह कारगर साबित होगी और आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य और आर्थिक संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है, तभी आपका वाहन पटरी पर सुचारू रूप से चलेगा।
मकर राशिफल : आज आपके अधूरे पड़े काम पूरे होंगे। मुश्किल दौर से गुजरते समय याद रखें कि अंधेरे के बाद एक सुबह जरूर होती है। भाइयों के साथ किसी बात पर विवाद की आशंका बन रही है। आपके बच्चे आज आपके पारिवारिक बिजनस में मदद कर सकते हैं। आज आपको किसी महिला मित्र से लाभ मिलने के प्रबल योग हैं।
कुंभ राशिफल : आज आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है लेकिन कार्यों को लेकर भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। बाहर के खाने-पीने से परहेज करें, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज शाम का समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बिता सकते हैं।
मीन राशिफल : सरकारी कार्यों और धन लाभ के लिए आपने जो आशाएं संजोकर रखी थीं, वह आज पूरी होंगी, जिससे मन खिल उठेगा। निजी संबंधों से जुड़े कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। छात्रों के लिए आज उच्च शिक्षा प्राप्त करने के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री