Horoscope for Saturday 25 February
Horoscope for Saturday 25 February

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 25 फरवरी दिन शनिवार (Saturday 25th February) के दिन चंद्रमा का संचार मेष (Communication mesh) राशि में रहेगा। साथ ही आज कृतिका नक्षत्र का प्रभाव भी रहेगा। ऐसे में आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए शुभ बदलाव लेकर आने वाला रहेगा। आज मेष, मकर समेत 4 राशियों में बना है धन लाभ योग।आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार 25 फरवरी का दिन।

मेष राशिफल : आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। किसी व्यक्ति को देखकर आपके मन में सहानुभूति प्रेम और परोपकार की भावना पैदा होगी। साथ ही आज आप धार्मिक रूप से भी काफी संतुष्ट महसूस करेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो हालांकि, आपको धन इकट्ठा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती

वृषभ राशिफल : आज आप अपनी जमा पूंजी को बचाएं। किसी पर भी आंखे बंद करके भरोसा न करें। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्च करने की सोचें तो समझदारी है, नहीं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आज आप किसी स्वार्थी रिश्ते में फंस सकते हैं।

मिथुन राशिफलः आज आपको अपने कामकाज में किसी तरह का बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही आज आपकी बातें लोगों का दिल जीत सकती हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की जरूरत है।

कर्क राशिफलः आज आपके घर आपको कोई दूर या पास का संबंधी आपके घर में कुछ दिन के लिए रहने के लिए आ सकते हैं। इतना ही नहीं मेहमान भी लंबे समय तक रहने के बारे में सोच सकते हैं। इस समय आप अपने कर्तव्य के साथ-साथ सम्मान और सत्कार की सभी कामनाओं को पूरा करते रहेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी।

सिंह राशिफल : आज आपको पारिवारिक जीवन में काफी उतार चढ़ाव हो सकता है। अगर आप भी युवा हैं और अभी भी अपने करियर के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो उसी काम को करने का मन बना लें, जिसमें आपको आत्म-सम्मान मिले, नहीं तो आप नुकसान में रह जाएंगे।

कन्या राशिफल : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। इतना ही नहीं आज आपको संतान की तरफ से सुख मिल सकता है। फिलहाल, आप अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश में रहेंगे। आपके कार्यों में आ रही बाधाओं को कोई भी दूर कर सकता है। आपको समय का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशिफल : आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फिर भी आप अपने कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान आसानी से दूर करने में कामयाब रहेंगे। सफलता पाने के लिए आज आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशिफलः आज आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज अपने बिखरे हुए कारोबार को दोपहर तक ठीक से समेट लें, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपको विशेष रूप से अपने व्यापार व्यवसाय पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि कहीं से नुकसान होने की संभावना है।

धनु राशिफलः आज आपको अपने परिवार के काम को जिम्मेदारी से पूरा करना चाहिए ताकि आपका मन शांति से भर जाए। घर के किसी जरुरी काम को करने के लिए आपको घर से बाहर जाना पड़ सकता है। आज शाम के समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और व्यापार में लाभ होगा।

मकर राशिफल : आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलता दिखाई दे रहा है। आपके अटके हुए कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं और आपको कहीं से अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा। विद्यार्थियों को तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे।

कुंभ राशिफल : आज अपने कार्यक्षेत्र में चुपचाप काम करने की जरूरत है। वरना आपको आज हानि होने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई हैं। इसलिए आज आप जितना चुप रहकर काम करेंगे आपके लिए उतना ही दिन अच्छा बीतेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में भाग्य का भरपूर लाभ मिलेगा।

मीन राशिफल : आज का दिन सुख और आराम से जीने का है। आज के दिन सारे काम आपके मन के अनुसार, बनते हुए नजर आएंगे। जिससे आपको लाभ होगा।, इतना ही नहीं आज आपको कहीं से रुके हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री