सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, शनिवार 11 फरवरी (Saturday 11 February) आज चित्रा नक्षत्र पूरे दिन प्रभाव में रहेगा जबकि चंद्रमा आज दोपहर में कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में शनिवार का दिन शनिदेव की कृपा (Shani Dev’s grace) से मिथुन, कर्क, वृश्चिक राशि को मिलेगा लाभ, आइए जानते हैं एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल।
मेष राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा। आपके अधिकारी और साथी कर्मचारी आपका सहयोग करेंगे और यदि आप कोई नया काम करते हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपके शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता के कारण वे सफल नहीं हो पाएंगे।
वृषभ राशिफल : आज अपने काम के लिए दूसरों के भरोसे न बैठें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए अपना काम खुद ही करें। इसे दूसरों के भरोसे न छोड़ें। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभकारी रहेंगी। आपके व्यापार में आज अच्छा मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को आज अच्छा ज्ञान और अच्छा अनुभव प्राप्त होगा।
मिथुन राशिफल : आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला है। आज आपके पिता आपके पारिवारिक जीवन और व्यवसाय में आपका साथ देंगे और आज कुछ लोग आपके काम में विघ्न डाल सकते हैं, लेकिन आप उनकी बातों पर ध्यान न दें और अपने काम को पूरा करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कर्क राशिफल : आज आपके मान सम्मान वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने से आपका यश बढ़ेगा। परिवार में किसी छोटे सदस्य के आने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए भी समय निकाल पाएंगे। आप ईमानदारी से काम करते हुए लाभ के कई मौकों का फायदा उठा सकते हैं।
सिंह राशिफल : आज आपका दिन शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। आपने कार्यक्षेत्र में अब तक जो भी प्रयास किए हैं, उसका अब परिणाम मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने साथी कर्मचारियों के प्रति उदारता का व्यवहार करेंगे और उनकी गलतियों को भी क्षमा करने को तैयार रहेंगे।
कन्या राशिफल : आज का आपका दिन काफी चिंता में बीतेगा। आज का दिन आपको अपने बारे में अधिक सोचने का है। कामकाज की स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। रोजगार के क्षेत्र में पद और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा मिलेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे।
तुला राशिफल : आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपने काम के लिए दूसरों के भरोसे नहीं रहना चाहिए। आज आपकी लव लाइफ आपको मानसिक शांति देगी। यदि परिवार में कोई समस्या चल रही है तो आप धैर्य रखकर उसका समाधान निकालने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा। पिता के आशीर्वाद से आज उन्हें अपना भविष्य उज्जवल बनाने का अवसर प्राप्त होगा। नए मित्र बनेंगे। परिवार के सभी सदस्य आज आपको पूरा सहयोग देंगे और कार्यक्षेत्र में भी आज अधिकारी आपका सहयोग करेंगे, जिससे आपके प्रॉजेक्ट पूरे होंगे।
धनु राशिफल : आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज लंबे समय के बाद आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है और कोई महत्वपूर्ण कार्य होने से आपको लाभ प्राप्त होगा। आने वाला समय भी उत्साह पूर्वक व्यतीत होगा। आज आपको अपने लक्ष्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशिफल : आज आपको सरकारी क्षेत्र में आर्थिक लाभ की संभावना है। वहीं दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में भी काम का दबाव अधिक रहेगा। भाई बहनों से संबंध सुधरेंगे। संतान संबंधी समस्या समाप्त होने से मन से भारी बोझ हल्का होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
कुंभ राशिफल : आज आपका भाग्य आापके साथ रहेगा। आज आपको अपने प्रेम जीवन से सहयोग मिलेगा और आपको खुशियां मिलेंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अधिक मेहनत करने वाला रहेगा। आज आपको नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मीन राशिफल : आज आपका दिन शुभ रहेगा। आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और वे आपको अच्छा जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन भी देंगे जिससे आप भविष्य में सही और सटीक निर्णय लेने में सक्षम होंगे। जीवनसाथी को नए व्यवसाय में सफलता मिलेगी। रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं के सहयोग से आपको लाभ होगा।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री