सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, शनिवार 4 फरवरी (Saturday 4 February) आज चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क राशि में हो रहा है। चंद्रमा इस महीने आज अपनी राशि में होंगे जहां गुरु के साथ इनका नवम पंचम योग (Navam pancham yog) बनेगा जो शनिवार को और भी शुभ लाभदायी बना रहा है। साथ ही आज बुध उत्तराषाढ़ा नक्षत्र (Uttarashada Nakshatra)में प्रवेश कर रहे हैं और दिन भर पुनर्वसु नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा ऐसे में आज कर्क, सिंह, और धनु सहित कई राशियों के लिए लाभदायक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन ।
मेष राशिफलः आज आपका दिन कामकाज के मामले अच्छा रहने वाला है। आज आपको मौसम से संबंधित बीमारी जैसे सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। आज आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा।
वृषभ राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहेगी। आज आप शॉपिंग में काफी पैसा और समय खर्च करेंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ेगा। आज आप अपने निजी जीवन को लेकर कुछ निराश हो सकते हैं। दरअसल, आज आपको अपने साथी से उतना प्यार नहीं मिल पाएगा जितना की आप उन्हें करते हैं इस वजह से आप थोड़ा उदास महसूस करेंगे।
मिथुन राशिफल : आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको अच्छा खासा धन प्राप्त होगा। यदि आपने कहीं पैसा लगाया है तो उससे आपको अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। आज आप चाहें तो लंबी अवधि के लिए कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। आज आपका मूड भी काफी अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशिफल : आज आप अपने मन में किसी तरह को कोई संदेह नहीं रखना चाहिए क्योंकि, किसी भी प्रकार का संदेह आज आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इसे अपने दिमाग से पूरी तरह से निकाल दें और अपने निजी जीवन को अच्छा बनाने के लिए हर पल को अच्छे से जीएं।
सिंह राशिफल : आज आपका भाग्य मजबूत रहेगा। भाग्य मजबूत होने से आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप जिस भी काम के बारे में सोचेंगे वह सभी पूरे होंगे। अगर आपने जमीन-जायदाद से जुड़े किसी काम में हाथ डाला है तो उसमें भी सफलता आपके कदम चूमेगी।
कन्या राशिफल : आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आज अपने अंदर आत्मविश्वास जगाने से आपको अपने रिश्ते में प्यार मिलेगा और कार्यों में सफलता हासिल होगी। इनकम को लेकर दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खर्चे तेजी से बढ़ते हुए नजर आएंगे। शाम के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा। आज आप पारिवारिक कार्यों में काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
तुला राशिफल : आज खुलकर अपनी लव लाइफ को जिएंगे और मन में प्रेम को लेकर उत्साह रहेगा। आज आपका साथी उन पलों का भरपूर आनंद उठाएगा। आज कामकाज के मामले में भी दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
वृश्चिक राशिफल : आज आपकी व्यापार को लेकर स्थिति अच्छी रहने वाली है। निवेश के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी सेहत बेहतरीन रहेगी और आप आज का दिन खूब एन्जॉय करेंगे। आज आपको अपनी मां से खूब प्यार मिलेगा। आज उकसावे में आकर किसी को गलत शब्द न कहें। वरना समस्या हो सकती है।
धनु राशिफल : आज आपको अपने दोस्तों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। आज यदि आप कोई सरकारी कामकाज करते हैं तो आपको लाभ हासिल होगा। जीवनसाथी की बात सूझबूझ से चलेगी और उनकी किसी सलाह को सुनकर आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए कोई नया रास्ता खोज सकते हैं।
मकर राशिफल : आज आप अपनी मीठी बातों से सबका दिल जीत लेंगे। आज घर परिवार में चल रही परिस्थितियों पर आपका पूरा कंट्रोल रहने वाला है। साथ ही आज घर में खुशहाली आएगी। आज घर में लोगों का आना-जाना अधिक रहने वाला है। व्यापार के प्रति थोड़ा गंभीर रवैया अपनाने की आवश्यकता होगी।
कुंभ राशिफलः आज आपको काम के सिलसिले में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मौसम के बदलाव से आप बीमार पड़ सकते हैं। सावधान रहें कार्य में रुकावट आने की संभावना अधिक रहेगी। हालांकि, आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
मीन राशिफलः आज आपका दिन धन संबंधी मामलों में लाभ कराने वाला साबित होगा। आज आपको काम में भी सफलता हासिल होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। आज आपको हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम भी हासिल होंगे।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री