Horoscope for Saturday 18 March
Horoscope for Saturday 18 March

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 18 मार्च दिन शनिवार को चंद्रमा शनि की ही राशि मकर में दिन रात संचार करेंगे। साथ ही आज श्रवण नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। इसके साथ आज शिव योग भी बना रहेगा। इन ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव से आज का दिन मेष और कर्क राशि के लोगों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। मकर राशि के लोगों के लिए भी दिन सुखद रहने वाला है। आइए जानते हैं शनि देव की कृपा से जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशिफल : आज आपको शनि की कृपा से शुभ परिणाम प्राप्त होगा। आज का दिन धन के मामले में भी काफी सकारात्मक रहेगा। आज आपको अचानक कहीं से धन प्राप्ति हो सकती है। गैर जरूरी खर्चों पर भी आप नियंत्रण रख पाएंगे जिससे आपका बजट संतुलित बना रहेगा।

वृषभ राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आज आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। साथ ही आज आपको अपने किए गए काम पर काफी गर्व महसूस होगा। आपको आज अपने कार्यों के लिए लोगों से प्रशंसा भी सुनने को मिलेगी।

मिथुन राशिफल : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका अपने भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत होगी। शत्रु पक्ष की साजिशें भी आज आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आप अपनी कार्यकुशलता के बल पर समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे।

कर्क राशिफलः आज का दिन बड़ी सफलता दिलाने वाला है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज किसी बड़े व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है, जिसे पाने की आपकी प्रबल इच्छा थी। अगर आप कारोबार में कुछ नई योजनाएं लाने की सोच रहे थे तो आज उनकी शुरुआत हो सकती है, जिससे कारोबार को नई गति मिलेगी।

सिंह राशिफलः आज अपनी कोई बात किसी दूसरे को न बताएं वरना आपको हानि हो सकती है। हालांकि, आज अपने कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रतिनिधियों को कई चुनौतियां देंगे। आज का दिन भाग्य वृद्धि का भी है। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालें, जिससे आपका जीवनसाथी खुश होगा और आपका लव रिलेशन मजबूत होगा।

कन्या राशिफलः आज आपका दिन निवेश के मामले में अच्छा रहेगा। आज का दिन कला और लेखन के क्षेत्र में प्रदर्शन करने के अच्छे मौके देगा। आज आपके मन से हर तरह की निराशा खत्म होगी। लंबे समय से आपके काम में जो रुकावट आ रही हैं आज उन सभी से आपको मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक व्यवसाय में पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी।

तुला राशिफलः आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने में सफल रहेंगे। आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित कामों में भी सफलता दिलाने वाला है। आपको पिछले कुछ समय से अपने भविष्य को लेकर जो चिंताएं सता रही थी वह सभी समाप्त होंगी।

वृश्चिक राशिफलः आज अपने व्यवहार को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। साथ ही आज आपको ऐसा महसूस होगा की आपके बहुत से काम अधूरे ही हैं। आज आपके सामने कई तरह की परेशानियां भी आ सकती है। हालांकि, आप अपनी परेशानियों को कम करने में सफल रहेंगे।

धनु राशिफलः आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दोस्तों के सहयोग से आपकी शाम अच्छे माहौल में बीतेगी और आप हल्कापन महसूस करेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी धीरे धीरे सुधार देखने को मिलेगा। संतान से जुड़ा कोई फैसला आज आपको थोड़ा चिंतित कर सकता है।

मकर राशिफलः आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, आज आप किसी बड़े लाभ के लिए काफी भागदौड़ करेंगे। जिसमें आप सफल भी रहेंगे। आज आपके सभी काम एक-एक करके पूरे होंगे जिससे आपके परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का भरपूर स्नेह आपको मिलेगा।

कुंभ राशिफलः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लाभ के नए रास्ते भी आपको प्राप्त होंगे। हालांकि,आज आप काफी ज्यादा बिजी रहने वाले हैं। आपके विरोधी भी इस समय आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। जिस वजह से आप अपने रास्ते से थोड़ा भटक सकते हैं।

मीन राशिफलः आज का दिन आपके व्यापार और व्यवसाय के लिए बड़े लाभ का दिन है। आज आपको कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना है तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री