सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 25 मार्च, शनिवार को चंद्रमा मेष राशि से वृष राशि में गोचर करेगा। आज पूरा दिन भरणी और कृतिका नक्षत्र के प्रभाव में रहेगा। ऐसे में मेष और कन्या राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से।
मेष राशिफल : आज आपका दिन सफलता देने वाला होगा। आज आपका उत्साह भी सातवें आसमान पर रहेगा, लेकिन शाम के समय स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। व्यापार करने वाले लोगों को आज आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। आज आपके सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिछले कुछ समय से जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद आज समाप्त हो जाएगा।
मिथुन राशिफल : आज आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। करियर को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाएगा। आज आप अपने जीवनसाथी को श्रृंगार का कोई सामान उपहार में दे सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आज आपको मिलेगा।
कर्क राशिफल : आज आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा था तो वह आज फिर सिर उठाएगा जो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। गैर जरूरी खर्च की वजह से आपके जमा धन में कमी आ सकती है।
सिंह राशिफल : आज आपके मान-सम्मान वृद्धि होगी। आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिससे परिवार के लोग खुश नजर आएंगे, लेकिन आपका काफी खर्च भी इस पर हो सकता है। जीवनसाथी आज आपके फैसले का पूरा समर्थन करेंगे। आज बाहर का खाना खाने से परहेज करें।
कन्या राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपके भाई की सलाह से आपके व्यापार को नया जीवन मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे।
तुला राशिफलः आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा, लेकिन आज के दिन आपको किसी भी मामले में नहीं फंसना चाहिए। अपने काम पर फोकस और दूसरों के मामले में न बोलें। आज माता के साथ आपका विवाद हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।
वृश्चिक राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काम करने वाले लोगों के लिए नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक व्यवसाय के लिए आज आपको किसी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन सलाह किसी अनुभवी व्यक्ति से ही लें। आपकी संतान को आज कोई शारीरिक समस्या हो सकती है, जो आपकी परेशानी बन सकती है।
धनु राशिफल : आज आपका दिन बहुत शुभ है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चे आज आपसे कोई निवेदन कर सकते हैं। जीवनसाथी आज आपसे कहीं जाने की बात कर सकता है। लव लाइफ मजबूत होगी। पढ़ाई में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशिफल : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। विदेश व्यापार में भी लाभ होगा। आज आपको कहीं से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें।
कुंभ राशिफल : आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वे आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे बात करके आप प्रसन्न रहेंगे। बिजनस के लिए जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी।
मीन राशिफल : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। अगर आप साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। भविष्य में आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान के भविष्य की चिंता कम होगी। संतान को धर्म के कार्यों में लगा देखकर प्रसन्नता होगी। आज आप किसी दोस्त की मदद भी कर सकते हैं।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री