Horoscope for Thursday 23 February
Horoscope for Thursday 23 February

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 23 फरवरी  दिन  गुरुवार (23rd February Thursday) को चंद्रमा दिन रात मीन राशि में गोचर करते हुए मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आज पूरे दिन मीन राशि में गुरु (Guru) और शुक्र (Shukr) के साथ चंद्रमा का त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog) और गजकेसरी योग (Gajakesari Yog) भी रहेगा। साथ ही आज मीन, मिथुन और तुला राशि के लोगों को आज मिलेगा लाभ। आइए जानते हैं पंचांग गणना के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। कार्यक्षेत्र में संघर्ष और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके वरिष्ठ भी आपसे नाराज हो सकते हैं और यही वजह है कि आज कार्यक्षेत्र में आपको बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा है, कारोबार में आपकी कमाई में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा।

वृषभ राशिफलः आज आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहेगा। कारोबार से संबंधित बडे़ फैसले हो सके तो आज टाल दें। पारिवारिक जीवन को शांत रखने के लिए आपको अपने चंचल स्वभाव पर थोड़ा काबू रखना होगा। देखा जाए तो आज आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहने वाला है। पैसों के मामले में आज दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशिफल : आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप कोई भी गलत काम करने से बचना चाहिए। पैसा कमाना अच्छी बात है लेकिन पैसे कमाने के लिए गलत काम करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इस मामले में आपको सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

कर्क राशिफलः आज आपकी सोच और काम करने के तरीके में भी आज कुछ बदलाव दिखेगा। आप किसी की सहायता करेंगे जिससे आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज कर्क राशि के लोगों को अपने अनुभवी और वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आज आप काफी संयम से चलेंगे और गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे।

सिंह राशिफल : आज आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं, तभी आप नई योजनाएं बनाकर सफलता हासिल कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आज के दिन आपको संयमित होकर चलना होगा नहीं तो आपस में कहासुनी हो सकती है। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या राशिफल : आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज आप का दिन अच्छा है। लेकिन सलाह है कि आज ई-कॉमर्स वेबसाइट से दूरी बनाकर रखें नहीं तो गैर जरूरी खर्च हो जाने की पूरी संभावना रहेगी। आज इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे जिसका इन्हें आने वाले दिनों में लाभ भी मिलेगा। आज आपको अटके काम में सफलता मिल सकती है।

तुला राशिफलः आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। इस राशि के जो लोग पैतृक व्यवसाय से जुड़े हैं तो आज इन्हें खूब सफलता हासिल होगी। साथ ही आज आपको अपने रिश्तेदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है। आपको सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशिफलः आज आपकी समृद्धि में वृद्धि होने की भी संभावना है। वाणी पर संयम रखें। काम से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आज सुरक्षित रखें क्योंकि, आज आपको इनकी अचानक से जरुरत पड़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा, आप समझदारी से और किसी विशेषज्ञ की मदद से निवेश करने में सक्षम होंगे।

धनु राशिफल : आज आपको अपकी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में आपका वर्चस्व बना रहेगा और लोग काम से जुड़े मामलों में आपकी चर्चा करेंगे। आज आपको लाभ की संभावनाएं नजर आएंगी। लेकिन खर्च भी बने रहने से धन संचय करना कठिन होगा।

मकर राशिफल : आज आपको लाभ मिलने की अच्छी संभावनाएं नजर आ रही है। आज आपको कोशिश करनी है कि आप अपने काम के जरिए अपने दिन को बेहतर बनाएं। इससे आपको कठिन परिस्थितियों से निकलने में मदद मिलेगी। सामाजिक कार्यों में समय लगेगा, आपके कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे।

कुंभ राशिफल : आज आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। किसी के द्वारा विश्वासघात आज आपको पारिवारिक जीवन में परेशानी दे सकता है। आज परिवार के किसी सदस्य की सेहत के कारण आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चों की शिक्षा और उनके करियर को लेकर भी आपको आज फोकस करना होगा।

मीन राशिफल : आज आपके भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसी के साथ आज आपके सभी काम बड़ी आसानी से बनते जाएंगे। आर्थिक मामलों में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है और धन का आगमन होगा। आज सोच समझकर निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री