सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 21 फरवरी दिन मंगलवार को चंद्रमा दिन भर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे जबकि आज शतभिषा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। जबकि आज सिद्ध योग का प्रभाव दिन रात बना रहेगा। ऐसे में त्रिग्रही योग से आज वृषभ, कर्क और तुला सहित इन राशियों के लिए फायदे का दिन,आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशिफलः आज आपका दिन लाभदायक रहेगा और किसी योजना के तहत सरकार द्वारा आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। अगर आज आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो उसे चुकाना मुश्किल हो सकता है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय अच्छा है।
वृषभ राशिफल : आज आप व्यापारिक कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे, इसलिए भागदौड़ करते समय सावधानी बरतें, पैर में चोट लगने की आशंका है। किसी कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो आज आपको राहत मिलेगी। आपको किसी काम पर पैसा खर्च करना है तो खुले दिल से करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
मिथुन राशिफलः आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में किसी वजह से व्यवधान आ सकता है, लेकिन संतान की ओर से कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। ससुराल पक्ष से अगर कोई विवाद चल रहा है तो आज आपको राहत मिलेगी।
कर्क राशिफलः आज आपको व्यापार में अच्छी उन्नति के योग है। आज विवाह योग्य लोगों को आज हमसफर मिल सकता है, प्रयास जारी रखें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में जो समस्याएं चल रही थीं, वे खत्म होंगी। कार्यक्षेत्र में आज आप जो भी मेहनत करेंगे उसका उत्तम लाभ आपको मिलेगा।
सिंह राशिफलः कुछ मामलों में आपको राहत जरूर मिलेगी लेकिन चुनौतियां कम नहीं होंगी। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से आपको राहत मिलेगी। किसी कारणवश आज दोस्तों से नाराजगी बढ़ सकती है इसलिए मधुर वाणी का प्रयोग करें।
कन्या राशिफल : आज आपको व्यापार में लाभ की पूरी उम्मीद है। कन्या राशि वालों में आज निर्भयता की भावना बनी रहेगी। आप अपना काम आज आसानी से पूरा कर पाएंगे और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी के शारीरिक कष्ट के कारण कुछ चिंता हो सकती है।
तुला राशिफल : आज आपका शुभ दिन है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में जिन समस्याओं से आप जूझ रहे हैं उनमें आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ आज ज्यादा समय व्यतीत करेंगे और घरेलू जीवन भी बेहतर होगा।
वृश्चिक राशिफल : आज आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी कारणवश आपका मन अशांत हो सकता है और आप उदास भी महसूस कर सकते हैं। अगर कोई कानूनी वाद-विवाद चल रहा है तो उसमें आज सफलता मिलने की संभावना बन रही है।
धनु राशिफल : आज आपको जीवनसाथी के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कर्मकांडों में मन लगाकर काम करेंगे तो आपके मन में आस्था बढ़ेगी, जिससे भाग्य का सहयोग मिलेगा। आपमें दान-पुण्य की भावना विकसित होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगाकर काम करेंगे, जिससे आपके मन में आस्था बढ़ेगी।
मकर राशिफलः आज आपको लाभ प्राप्ति के लिए पूरे दिन व्यापार में लगे रहेंगे और रुके हुए काम पूरे होते नजर आ रहे हैं। छात्र एकाग्रता के साथ पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें। भाई-बहनों के साथ किसी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो किसी बुजुर्ग के माध्यम से वह दूर हो जाएगा।
कुंभ राशिफलः आज आप कड़ी मेहनत से आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल होंगे। साथ ही अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसमें भी सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में बुद्धि और विवेक से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को आज उच्च पद प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
मीन राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी काम के सिलसिले में बाहर जाने का अवसर मिल सकता है। संतान को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो आज सुलझ जाएगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा।।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री