सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 28 फरवरी दिन मंगलवार (28 February Tuesday) को चंद्रमा का संचार दिन भर वृषभ राशि में होने के बाद शाम में मिथुन राशि में होगा। जबकि आज रोहिणी उपरांत मृगशिरा नक्षत्र (Mrigashira Nakshatra) का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज फरवरी माह के अंतिम दिन वृभष और कर्क राशि के लोगों में धन लाभ के योग, तुला और कुंभ राशिवालों के लिए भी आज कुल मिलाकर अनुकूल स्थिति रहेगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए महीने का आखिरी दिन कैसा बीतेगा।
मेष राशिफल : आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा हो सकता है। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपका व्यावहारिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज कुछ बदल सकता है। मेहनत और प्रयास का फल मिलेगा और आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। संतान को लेकर आज थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।
वृषभ राशिफल : आज आपको मान-सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल लोग आज किसी खास मुलाकात कर सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
मिथुन राशिफल : आज आपका दिन भागदौड़ में बीतेगा और विशेष चिंताएं व धन अधिक खर्च होगा। आज के दिन घर में मेहमान भी रुक सकते हैं और आपको पैसे भी अधिक खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन इससे आपको खुशी मिलेगी। आमदनी प्राप्ति का कोई ना कोई जरिया मिल जाएगा और संतान से सुख मिलेगा।
कर्क राशिफल : आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जो अच्छे धन की प्राप्ति के संकेत दे रहा है। लव लाइफ में ईमानदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो कड़वाहट कम होगी। पारिवारिक कार्यों पर कुछ पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, लेकिन इससे सम्मान बढ़ेगा। आज आपका कोई अटका हुआ काम पूरे होने की उम्मीद है।
सिंह राशिफल : आज आपको करियर में बड़ा लाभ मिलेगा। आपके व्यापार में भी किसी नजदीकी सहयोगी के साथ व्यवहार कर आपको लाभ मिल सकता है। साथ ही विदेश जाकर काम को और अधिक बढ़ा पाएंगे। परिवार को ज्यादा समय ना दे पाने की वजह से थोड़ा तनाव बना रहेगा।
कन्या राशिफल : आज आपको मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज का दिन दान-पुण्य के कार्यों में व्यतीत होगा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से आपको मान-सम्मान भी भरपूर मिलेगा और ये लोग भविष्य में आपके काम आएंगे। जीवनसाथी से आज संतान को लेकर कुछ मनमुटाव हो सकता है, इसलिए उसे मनाने की पूरी कोशिश करें।
तुला राशिफल : आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। किसी करीबी मित्र की सलाह और सहयोग से आपके बिगड़े हुए कार्य सही समय पर पूरे होंगे। आज आपको संतान और जीवनसाथी से उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होती नजर आ रही है और आपके मन में भी काफी संतुष्टि रहेगी। छात्रों को अधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी इस प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशिफल : आज आपका दिन प्रसन्नता लेकर आने वाला है और सभी प्रकार की परेशानियों से धीरे-धीरे मुक्ति भी मिलेगी। मित्रों के सहयोग से बिगड़े हुए कार्य सुधरेंगे और भाग्य का भी सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ तीर्थयात्रा पर जाने से मन को सुकून मिलेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह से आगे चलकर धन की प्राप्ति होगी।
धनु राशिफल : आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करते रहें, इससे आपको स्थायी सफलता भी मिलेगी। सफलता प्राप्ति के लिए आपको लगातार कड़े प्रयास करते रहने होंगे। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ आज कुछ समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और शांति भी मिलेगी।
मकर राशिफल : आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष की मदद करने का मौका मिलेगा और माता पिता का आज पूरा सहयोग मिलेगा। भाई की सलाह से किया गया काम आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार या व्यापार में ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और दोनों मिलकर कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।
कुंभ राशिफल : आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा और शत्रु चिंता आज समाप्त होगी। विरोधी हों तो भी विजय विभूति प्राप्त होगी। परिवार के सभी सदस्य आज खुश नजर आएंगे और लव लाइफ में भी आनंद की प्राप्ति होगी।
मीन राशिफल : आज आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मन लगाकर मेहनत करते नजर आएंगे। सरकारी अधिकारियों की मदद से आपके अटके कार्य पूरे होंगे और राहत की सांस भी ले पाएंगे। आज धार्मिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी और मन में सुखद अनुभूति रहेगी।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री