Horoscope for Tuesday 21 March
Horoscope for Tuesday 21 March

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तिथि अमावस्या और दिन मंगलवार 21 मार्च को चंद्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि में गोचर करेगा। आज शुभ सर्वार्थ सिद्धि योग है, ऐसे में आज चंद्रमा के मीन राशि में आने पर गजकेसरी और पंचग्रही योग का संयोग मीन राशि में होगा। साथ ही आज मंगलवार को मंगल ग्रह मिथुन राशि में होगा, जबकि आज वृश्चिक राशि को मिल सकता शुभ समाचार। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से।

मेष राशिफल : आज आपको व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं, जिससे आपके शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन आपको उनकी चिंता छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना होगा। आज शाम तक परिवार में सुख मिलने की संभावना बनती नजर आ रही है। आज परिवार के सभी सदस्यों को खुश देखकर आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

वृषभ राशिफल : आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। आज परिवार में बड़ों के बीच वाद-विवाद के योग बन रहे हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप बड़ों से बात करते समय अपनी वाणी में मधुरता रखें और उनकी राय को अपनाएं ताकि आप अपना भविष्य उज्जवल बना सकें।

मिथुन राशिफल : आज आपको विरोधियों और बाहरी लोगों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र पर नजर रखनी होगी। समाज सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की आज सराहना होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया बिजनस शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशिफल : आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं इसलिए आपको अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। लंबे समय से जिनकी सैलरी रुकी हुई थी, वह आज आपको मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव के कारण आज आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए किसी भी बात में उलझने से बचना होगा।

सिंह राशिफल : आज आपका दिन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से तालमेल बनाकर रखें और उनकी भावनाओं का ध्यान रखें। इससे आज कार्यक्षेत्र और कारोबार में टीम वर्क के जरिए किसी गंभीर समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। भाई-बहनों से आज संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

कन्या राशिफल : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको उनसे बातचीत करते समय वाणी में विनम्रता बनाए रखनी होगी। शाम के समय किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप काफी प्रसन्न नजर आएंगे। छात्रों की शिक्षा में चल रही परेशानियों को खत्म करने में शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशिफल : आज आर्थिक स्थिति की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके सभी पहलुओं को ध्यान से देख लें, फिर आगे बढ़ें। आज आप जीवनसाथी को उनकी इच्छा के अनुसार कोई तोहफा दे सकते हैं। सामाजिक कार्यों में महापुरुषों के साथ घुलने-मिलने का रहेगा।

वृश्चिक राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में किसी की सलाह अलग से लेने की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन बेहतर होगा कि आप ऐसे व्यक्ति की सलाह लें, जिस पर आप भरोसा करते हों। महिला मित्रों के साथ आज आप समय बिता सकते हैं। घर या कार्यक्षेत्र में यदि कोई मामला चल रहा है तो सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, जिससे हर जगह आपकी प्रशंसा होगी।

धनु राशिफल : आज अपने दायित्वों से मुक्त हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में दी गई सलाह का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको राहत मिलेगी। आज का दिन आप कुछ खरीदारी करने में बिता सकते हैं।

मकर राशिफल : आज आपका व्यापार के लिए अच्छा दिन है। आज आपको किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा क्योंकि भविष्य में वापस मिलने की संभावना कम है। भाई-बहन की विवाह संबंधी बातें हो रही हैं तो वह आज अपने चरम पर होंगी।

कुंभ राशिफल : आज आपको व्यापार में लाभ मिल सकता है। छात्रों को अपने सीनियर्स से सीखने का मौका मिलेगा। आपके सक्रिय राजनीति में भाग लेने की संभावना है। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए परेशान न हों।

मीन राशिफल : आज आप परिवार के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करने में सक्षम होंगे। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है। शाम के समय आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। वाहन चलाने में आज सावधानी बरतनी होगी, वाहन पर खर्च भी हो सकता है।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री