सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 7 मार्च मंगलवार के दिन चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है। चंद्रमा का इस तरह संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। साथ ही आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र (Poorva Phalguni Nakshatra) का प्रभाव रहेगा। साथ ही आज फाल्गुन पूर्णिमा (Phalgun Purnima) तिथि पर शनि, बुध और सूर्य का त्रिग्रही योग कुंभ राशि में होगा। जबकि गुरु और शुक्र मीन राशि में होंगे। ऐसे में आज का दिन वृष और कर्क राशि के लोगों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से होलिका दहन के मौके पर कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशिफलः आज होली की वजह से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करेंगे, जिससे आपके सुकून मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में सुधार के योग हैं और आपको नए अवसर मिलने की पूरी उम्मीद है। आपके व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आने वाले समय में आपको अत्यधिक लाभ देंगे।
वृषभ राशिफल : आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में चहल-पहल और उत्साह का माहौल रहेगा। लव लाइफ में भी आज आपके रोमांच रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।
मिथुन राशिफलः आज आप धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किया गया काम बिगड़ सकता है, जिससे आपका नुकसान हो सकता है। वाहन में अचानक खराबी आने से खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।
कर्क राशिफलः आज आनंदित और उत्साहित रहेंगे, इन पर त्योहार का रंग छाया रहेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सुलझाया जा सकता है। भाइयों और मित्रों के सहयोग से नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आज जीवनसाथी की सलाह से आपको फायदा होगा, जिससे दोनों के रिश्ते मजबूत होंगे।
सिंह राशिफल : आज आपके अटके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें अन्यथा यह वाद-विवाद कानूनी मसला बन सकता है। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जिससे मन अशांत रहेगा।
कन्या राशिफलः आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। होली पर किसी धार्मिक स्थल पर जाना पसंद करेंगे। घर में होली से जुड़े कुछ खास व्यंजन बनाए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज लोग आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे और आपका सम्मान करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए होली बाद कुछ नए प्रयोग करेंगे।
तुला राशिफलः आज पारिवारिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा और होली के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मित्रों के वजह से होली पर कुछ खर्चे कर सकते हैं। परिवार में किसी से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा जातकों के आज अधिकार और जिम्मेदारी बढ़ेगी। व्यवसाय में दिन आज आपको अधिक मेहनत करवाएगा।
वृश्चिक राशिफलः आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज संतान की सरकारी नौकरी से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे संतान के भविष्य को लेकर चिंता कम रहेगी। नया व्यापार शुरू करने में भाग्य का भरपूर साथ रहेगा, लेकिन बेवजह के खर्चे आज सामने आएंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
धनु राशिफल : आज किसी चर्चा को लेकर परिवार में मतभेद हो सकते हैं, क्रोध पर काबू रखें अन्यथा रिश्ते में दरार आ सकती है। होली की वजह से घर में कुछ ना कुछ प्रोग्राम होता रहेगा। छात्रों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। आज आपको व्यापार में धन लाभ की संभावनाएं बन रही हैं।
मकर राशिफलः आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। लव लाइफ को रिश्तों में बदलने के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। राजनीतिक लोगों को जनता का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशिफल : होली की मौके पर घर में खास व्यंजन बनाए जाएंगे। पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा और आप उनके विचारों को प्राथमिकता देंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। अगर कोई समस्या चल रही है तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा।
मीन राशिफल : आज शाम को आपके परिवार में मेहमानों का आगमन होगा। विवाह संबंधी परेशानियां भी आज खत्म होंगी। होली पर घरेलू कार्यों में भाइयों का सहयोग मिलेगा। यदि आपने कोई कर्ज लिया है तो आज उससे आपको मुक्ति मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री