सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 1 मार्च दिन बुधवार को बुध कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं। जबकि चंद्रमा आज दिन रात बुध की राशि मिथुन में संचार करेंगे इससे चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र स्थान में होकर गजकेसरी योग (Gajakesari Yog) बनाएंगे और मृगशिरा उपरांत आज आर्द्रा नक्षत्र (humid constellation) का प्रभाव बना रहेगा। नक्षत्र के प्रभाव से मेष, मिथुन और कन्या राशि के लोगों को मिलेगी तरक्की। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए महीने का पहला दिन दिन कैसा बीतेगा।
मेष राशिफल : आज का दिन कई मामलों में शुभ और लाभप्रद रहेगा। कारोबार में आज इन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आज कोई खास डील फाइनल हो सकती है। आपके व्यापार में आज सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।
वृषभ राशिफल : आज पर भाग्य मेहरबान हो रहा है। कोर्ट-कचहरी में यदि कोई मामला चल रहा है तो आज आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके ऑफिस में भी आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। जिससे आप सुकून महसूस करेंगे और आपके साथी कर्मचारी भी आपका सहयोग करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
मिथुन राशिफल : आज आप पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन पैसों का लेन-देन करने में आपको सावधानी रखनी चाहिए, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आपको अपने पिता का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कर्क राशिफल : आज कई शुभ योग बन रहे हैं। आज आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आपके जो कार्य काफी समय से अधूरे पड़े थे, आज उनके पूरे होने की संभावना है। आपके अच्छे प्रदर्शन की ऑफिस में चर्चा होगी और आपके काम की तारीफ भी की जाएगी। जीवनसाथी की सलाह आज आपके लिए मददगार रहेगी और आपको अपने मित्रों का भी सहयोग मिलेगा।
सिंह राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपकी लव लाइफ आज शानदार रहेगी और पार्टनर के साथ वक्त अच्छा कटेगा।
कन्या राशिफल : आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आप अपने सभी कार्य पूरे करेंगे, जिससे आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को आज पैसों के मामले में कुछ दिक्कत हो सकती है।
तुला राशिफल : आज व्यापार में फायदा होगा। जो लोग रोजाना की वस्तुओं से जुड़ा कारोबार करते हैं, उनके लिए आज आय के नए स्रोत दिखाई दे रहे हैं। आज जमीन से जुड़े मामलों में आपको कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन पिता के मार्गदर्शन से इसमें सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ नवीनता ला सकते हैं तो भविष्य में इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है और आपको बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। काम में नई जान आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। आज आप अपने परिवार में सुख, शांति और स्थिरता के साथ वक्त बिताएंगे और सुखद वातावरण रहेगा।
धनु राशिफल : आज आपको मित्रों का सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपको अपने व्यापार में थोड़ा जोखिम उठाना पड़े तो उठा सकते हैं, क्योंकि उसके बाद बड़े लाभ की संभावना बन रही है। छात्रों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। माता-पिता के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और मित्रों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति जोखिम में है इसलिए किसी भी तरह का निवेश करने से बचें।
मकर राशिफल : आज अपने पार्टनरशिप में कोई व्यापार किया है तो आज वह लाभ देगा। आज आपको अपने रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आप संतान के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से चिंता बढ़ सकती है।
कुंभ राशिफल : आज आपको आपके व्यापार में कुछ परेशानियां चल रही थी तो आज आपको उससे छुटकारा मिल जाएगा। संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। व्यापार के लिहाज से दिन सुखद रहेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी काम न करें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मीन राशिफल : आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। व्यापार में जोखिम लेने में आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। रोजगार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज सुनने को मिलेगी। व्यापार से जुड़ी यात्राएं आज सुख देंगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। आज की शाम दोस्तों और परिवार के साथ हंसी-मजाक में बीतेगी।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री