Horoscope for Wednesday 1 February
Horoscope for Wednesday 1 February

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 1 फरवरी  बुधवार के दिन चंद्रमा का संचार वृषभ राशि के उपरांत मिथुन राशि में होगा। ऐसे में ज्योतिषीय गणना बता रही है कि आज के दिन मिथुन और धनु राशि के लोगों को भाग्य लाभ दिलाएगा और इनकी कमाई बढ़ेगी। जबकि कुंभ सहित कई राशियों को आज रुपये पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से आपका दिन आज कैसा रहने वाला है।

मेष राशिफल : आज का दिन आमदनी के लिहाज से भी काफी सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपने परिजनों से लगाव बढ़ेगा और आपको प्रोत्साहन मिलेगा। आज आप कही बाहर जाने को लेकर भी विचार कर सकता है। आज आप जो भी यात्राएं करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी।

वृषभ राशिफल : आज आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। आज का दिन सेहत के मामले में थोड़ा तनाव देने वाला रहेगा। आज आप जो भी खा पी रहे हैं उसका खास ख्याल रखने की जरूरत है। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिजनों के सहयोग से कोई नया कार्य करेंगे।

मिथुन राशिफल : आज का दिन व्यापार के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आज आपके काम में अच्छा सहयोग देंगे। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

कर्क राशिफल : आज अपनी सेहत को लेकर लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। आज आपके खर्चे भी काफी ज्यादा रहने वाले हैं। जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर दिखाई देगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा तनाव लेकर आएगा। क्योंकि, जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराजगी जाहिर कर सकता है।

सिंह राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मित्रों और प्रिय लोगों का सहयोग मिलेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकता है। इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में सुखद समय रहेगा दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगां आज अपने काम से संतुष्ट रहेंगे।

कन्या राशिफल : आज आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा, नहीं तो एक का दूसरे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें। परिवार में बड़ों का सम्मान करें। उनके साथ बैठकर मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें।

तुला राशिफल : आज का दिन परेशानियों को कम करने वाला रहेगा। फिलहाल, आपको अपने कामकाज पर ध्यान देना होगा। नहीं तो एक का दूसरे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल, अपने काम पर पूरा ध्यान दें। आज परिवार से जुड़े हुए जो भी मुद्दे हैं उनको आप अच्छे से समझे और फिर सोच समझकर कोई हल निकाले।

वृश्चिक राशिफल : आज आपका दिन पैसों के मामले में अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के व्यवहार को लेकर चिंतित कर सकते है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत मजबूत रहेगी और आप हर काम बेहतर तरीके से करेंगे।

धनु राशिफल : आज आपके आय में वृद्धि होगी। जिससे आपका आर्थिक बोझ कम होगा और आप राहत महसूस करेंगे। आज की गई यात्राएं आपको सुख पहुंचाएंगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर का माहौल आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के सहयोग से कई काम पूरे होंगे।

मकर राशिफल : आज अपनी आय बढ़ाने का मौका मिलेगा। आज आपकी मुलाकात भी किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। आज वैवाहिक जीवन में तनाव कम रहेगा। आपको प्रेम जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा और आपको काम के संबंध में अच्छे परिणाम भी मिलेंगे।

कुंभ राशिफल : आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। पैसों के बारे में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। काम के संबंध में स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। हालांकि, जो लोग किसी के साथ लव रिलेशन में हैं उन्हें थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, शादीशुदा लोगों के जीवन में काफी प्यार रहेगा।

मीन राशिफल : आज का दिन पारिवारिक मामलों में काफी अच्छा रहेगा। आज घर परिवार में माहौल अच्छा रहने वाला है। आज आप परिवार के सभी सदस्यों के साथ काफी अच्छा समय बीताएंगे। आज आपको काम के संबंध में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिन लोगों के साथ आप काम करते हैं, उन पर भरोसा करके दिन की शुरुआत करें।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री