सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, बुधवार 15 मार्च (Wednesday 15 March) को चंद्रमा का संचार धनु राशि (Sagittarius) में हो रहा है। साथ ही आज सूर्य मीन राशि में संचार करेंगे ऐसे में आज सूर्य और बुध का संयोग भी मीन राशि में हुआ है। नक्षत्रों (Constellations) की बात करें तो आज पूरे दिन मूल नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन तुला और धनु राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशिफलः आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके घर में अचानक से किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वह आपके लिए लाभकारी रहेगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।
वृषभ राशिफलः आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकती है। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आज आप पूरी मजबूती के साथ अपनी बात दूसरों के सामने रख पाएंगे। पिता और वरिष्ठजनों की सलाह से लाभ पाएंगे। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी, कुछ नया करने की चाहत होगी।
मिथुन राशिफलः आज का दिन व्यापार के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप नई योजनाएं बनाने में अपना अधिक समय बिताएंगे। कमाई अच्छी होगी, कोई कर्ज है तो आज आप इन्हें मुक्ति पाने का प्रयास कर सकते हैं अथवा कर्ज के दबाव को कम कर सकते हैं।
कर्क राशिफलः आज आपका समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। जिसमें आपको कुछ धन खर्च करना पड़ेगा। हालांकि, आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आज आपके भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा।
सिंह राशिफलः आज आपका भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में भी वातावरण काफी अनुकूल रहेगा। आज आपके विरोधी थोड़ा मजबूत हो सकते हैं। उनसे बचकर रहें। आज आप सूझबूझ के साथ फैसले लेंगे तो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। आज आपके पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।
कन्या राशिफलः आज आपका पिछले कुछ समय से जो समस्या चली आ रही है उसका अंत होगा। आज आपके पुराने सभी विवाद समाप्त हो जाएंगे। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत होगी क्योंकि, आपके खर्चों में कमी आने वाली है।
तुला राशिफलः आज का दिन नौकरीपेशा लोगों को अधिकारों में वृद्धि कराने वाला रहेगा। आज रिश्तेदारों से कुछ मामलों में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार करने वाले के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। कुल मिलाकर आज आपके धन में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशिफलः आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे घर के सदस्य काफी प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपको अपने खाने पीने पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो आपको पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती है। आज आपको अपनी संतान के भविष्य को लेकर काफी चिंता रह सकती है।
धनु राशिफलः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यापार में नई योजनाएं शुरू होंगी। जो आपके लिए आने वाले दिनों में बहुत लाभकारी रहेंगी। आज आप में अच्छा खासा आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आज आपका दिन काफी हद तक आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में व्यतीत होगा और पूजा-पाठ में आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी।
मकर राशिफलः आज आप पैसों के लेनदेन में सावधानी बरते है। आज आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से चिंतित रह सकते हैं। इसलिए अपना ख्याल रखें। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी शानदार रहेगा। आज उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ राशिफलः आज आपको कानूनी मामलों में उत्तम फल मिलेगा। जो काम अटके हुए थे वो आज पूरे होंगे। व्यापार के क्षेत्र में आज आप अपनी बात पूरी तरह से दूसरों के सामने रख पाएंगे और लोग आपकी बात मानेंगे जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन राशिफलः आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि रहने वाली है। आप अपने परिवार में कोई पूजा पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं। देखा जाए तो आज का दिन आपके लिए अच्छा ही है। आज आपकी सेहत थोड़ी नरम रहेगी। संतान की तरफ से आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे आपके मन को संतोष महसूस होगा।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री