Magh Month 2023
Magh Month 2023

Magh Month 2023: हिंदी पंचांग के अनुसार आज से माघ मास का प्रारंभ हो गया है। इस महीने को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। पौष मास की समाप्ति के बाद माघ मास का प्रारंभ होता है। ज्योतिष शास्त्र में माघ मास का कुछ विशेष महत्व बताया गया है। माघ मास में स्नान दान करने से भक्तों को बहुत लाभ मिलता है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। माघ मास में ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है।

इस बार 7 जनवरी से माघ मास का आरंभ होने जा रहा है और यह 5 फरवरी 2023 तक रहेगा। यह माह बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस महीने कई सारे पवित्र त्योहार आते हैं। माघ मास से जुड़े कुछ नियम है जिसका पालन करने से आपको काफी लाभ मिलेगा। तो आइए जानते हैं माघ मास का महत्व और इससे जुड़े नियम। बता दें कि इस मास में खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है।

Shukrawar Upay : इन खराब आदतों से रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

माघ मास का महत्व-

माघ मास को लेकर एक पौराणिक कथा है जिसके अनुसार, माघ मास में गौतम ऋषि ने इंद्रदेव को श्राप दिया था। जब इंद्रदेव ने उनसे क्षमा याचना मांगी तो गौतम ऋषि ने माघ मास में गंगा स्नान कर प्रायश्चित करने को कहा। तब इंद्रदेव ने माघ मास में गंगा स्नान किया था। इसके बाद इंद्रदेव को श्राप से मुक्ति मिल गई थी। इसलिए माघ पूर्णिमा और अमावस्या के दिन का स्नान पवित्र माना जाता है।

करें इन नियमों का पालन –

माघ माह में गंगा स्नान का बड़ा महत्व है। अगर आप गंगा घाट जाकर स्नान नहीं कर सकते तो घर में ही नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान कर लें। माघ मास में रोजाना गीता का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।

माघ मास में रोजाना तुलसी की पूजा करनी चाहिए-

इस महीने में रोजाना तिल का सेवन करना चाहिए। जल में तिल मिलाकर ही स्नान भी करना चाहिए। माघ मास में रोजाना तुलसी की पूजा करनी चाहिए। सुबह शाम तुलसी का आगे घी का दीपक जलाना चाहिए।

माघ मास में गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए और तिल का दान करना भी बहुत लाभकारी रहता है। ऐसा करने से शनि का अशुभ प्रभाव दूर होता है।

आप चाहें तो घी, गुड, काला कंबल, गीता, गेहूं का भी दान कर सकते हैं। इस महीने में आप जितना विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करेंगे और गीता का पाठ करेंगे ऐसा करने से गुरु ग्रह का शुभ फल प्राप्त होगा।

गुरु इन दिनों स्वराशि में बेहद शुभ स्थिति में हैं। ऐसे में यह उपाय करने से आपको और भी लाभ मिलेगा।