Horoscope for Monday 13 February
Horoscope for Monday 13 February

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, सोमवार 13 फरवरी (Monday 13 February) को सूर्य का प्रवेश कुंभ राशि में होगा और यहां शनि पहले से ही स्थित हैं। सूर्य (Sun) और शनि के संयोग (Conjunctions of Saturn) का प्रभाव सभी राशियों पर होगा। वहीं आज रात में चंद्रमा का संचार तुला उपरांत वृश्चिक राशि में होगा। इन सभी ग्रह योगों के बीच आज शनि के संयोग से मेष, वृषभ और तुला राशियों को मिल सकता है फायदा, आइए जानते हैं एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल।

मेष राशिफल : आज आप का दिन शुभ है। आपके व्यापार में आज अच्छा मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को आज अच्छा ज्ञान और अच्छा अनुभव प्राप्त होगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। लव लाइफ में कुछ तनाव हो सकता छात्रों को आज अपनी मनपसंद जगह पर एडमिशन मिलने में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशिफलः प्रॉपर्टी के मामले में आज आपको कोई अच्छी डील हो सकती है। आज का दिन हर मामले में सावधानी रखने का है। आज के दिन आपको विशेष रूप से अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें किसी भी तरह के संक्रमण से दूर रहने के लिए कहें। परिवार का कोई सदस्य आज आपको खुशखबरी सुना सकता है।

मिथुन राशिफल : आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और छोटे बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। यदि पारिवारिक संपत्ति में कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा और व्यवसाय में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सफल होंगे। आज किसी जानने वाले की मदद से आपका अटका हुआ पैसा मिल जाएगा।

कर्क राशिफल : आज आपका दिन शुभ है और विवाह योग्य लोगों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आया है और शुभ कार्य की योजना बनेगी। आज यदि आप किसी नए प्रॉजेक्ट पर काम करना चाहते हैं तो आपको अपने अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके कुछ पुराने मित्र भी आपका सहयोग करेंगे।

सिंह राशिफल : आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। यदि आज आपके कुछ कार्य अधूरे हैं तो आज आपको उनके लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।

कन्या राशिफल : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार आ सकता है। यदि आप अपने किसी भाई-बहन को लेकर चिंतित थे तो आज उसका अंत होगा, जिसमें माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशिफल : आज आपका दिन शुभ होगा और आज विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी, मित्रों के साथ तीर्थयात्रा का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

वृश्चिक राशिफलः आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। आज के दिन आपके प्रेम जीवन में ऊर्जा देखने को मिलेगी, व्यापार में तरक्की के साथ-साथ आज आपके पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का ध्यान रखेंगे, छात्रों को उनके शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और वे अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे।

धनु राशिफलः आज आपका भाग्य साथ देगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी हुई है, निवेश के लिए बहुत अच्छा समय है और यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो भाग्य आपका साथ देगा।

मकर राशिफल : आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। परिजन आपकी बातों से काफी प्रभावित होंगे और उन्हें अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। यदि आप आज आलस्य का त्याग करते हैं तो कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आपके भविष्य में प्रगति होगी। व्यायाम और योग करने से आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

कुंभ राशिफलः आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आज के दिन राजनीति में काम करने वाले जातकों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन अध्यापक आपकी मदद करेंगे। उन्हें राहत की सांस मिलेगी। यदि आपके कुछ शत्रु हैं तो आज के दिन आपको उनसे राहत मिलेगी।

मीन राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। आज कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण मन निराश हो सकता है। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे लेकिन घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग घर का माहौल ठीक रखने में मददगार साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री