Panchak 2022: हिन्दू धर्म में पंचक को अशुभ मानते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक में कोई भी मांगलिक काम नहीं करना चाहिए। पंचक को एक अशुभ नक्षत्र माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह के कुल 5 दिन दूषित होते हैं जिन्हें पंचक कहा जाता है। नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते में पंचक लगने वाले हैं, जो कि दिसंबर के पहले हफ्ते में खत्म होगा।
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार कि जब पंचक की शुरुआत मंगलवार के दिन से होती है तो इसे अग्नि पंचक कहा जाता है।पंचांग में कुछ 27 नक्षत्र होते हें और इनमें से 5 नक्षत्रों को बेहद ही अशुभ माना जाता है। इसमें धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती शामिल हैं। बता दें कि जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में गोचर करते हैं तो इस चक्र को पंचक कहा जाता है और यह 5 दिनों तक रहता है। आइए जानते हैं नवंबर माह में कब से लग रहा है पंचक और इस दौरान कौन से काम नहीं करने चाहिए।
हिंदू पंचांग के अनुसार अग्नि पंचक 29 नवंबर 2022, मंगलवार को रात 7 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगा। पंचक 5 दिनों तक रहते हैं और इसलिए इसकी समाप्ति 4 दिसंबर 2022, रविवार को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगी।
Festival in December 2022: साल का अंतिम महीना है दिसंबर, जानें इस महीने कौन से व्रत त्योहार
Ravivar Upay: रविवार के दिन करें सूर्य भगवान की पूजा, तुरंत मिलेगा पूजा का फल
(Panchak 2022) अग्नि पंचक में न करें ये काम-
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अग्नि पंचक में आग लगने का डर ज्यादा रहता है और इसलिए इस दौरान आग से जुड़े कामों को करते समय लापरवाही न बरतें। इस दौरान औजारों, मशीनी और निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों की खरीददारी नहीं करनी चाहिए।
- पंचक के समय चारपाई, पलंग खरीदना, घर की छत डलवाना या घर का निर्माण शुरू करना बहुत अशुभ होता है।
- इसके अलावा पंचग के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करने से भी बचना चाहिए। मान्यता है कि दक्षिण दिशा यमराज की होती है इसलिए भूलकर भी इस दिशा में नहीं जाना चाहिए।
- अग्नि पंचक मंगल से जुड़ी चीजों को इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान गुस्सा करने से बचें और वाणी में संयम रखें। क्योंकि इसकी वजह से आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
- अग्नि पंचक के दौरान आग लगने का डर ज्यादा होता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें। पंचक के दौरान मशीनें, हथियार, निर्माण से जुड़ी चीजें बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए।
- शादी हुई है तो नई दुल्हन को घर नहीं लाना चाहिए और न ही विदा करना चाहिए।
- पंचक में आपको लेन-देन ,व्यापारिक सौदे जैसे कामों से बचना चाहिए
- आप ये सब कार्य करेंगे तो आपको धन की हानि हो सकती।
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं।saranshtimes.com इसकी पुष्टि नहीं करता।