Shukrawar Ke Upay
Shukrawar Ke Upay

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार के दिन किए गए उपाय मां लक्ष्मी प्रसन्न हो कर धन से मालामाल कर देती है। हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। इस दिन व्रत रखकर श्रद्धा पूर्वक पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। पूजा पाठ के अलावा धन की देवी मां लक्ष्मी ऐसे लोगों पर हमेशा प्रसन्न रहती हैं, जो जरूरतमंदों के लिए दान-पुण्य करते हैं और बुजुर्गों की सेवा करते हैं।

कल 24 फरवरी को शुक्रवार है और यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करना माता लक्ष्मी की कृपा दिलाती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि देती हैं। जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा हो उसे कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है। बल्कि उसके पास खूब धन-दौलत रहती है। साथ ही उसका दांपत्य जीवन सुखद रहता है। शास्त्रों में शुक्रवार के दिन दान करने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए जिसको करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से धन संपत्ति में वृद्धि होती है।

शुक्रवार के उपाय-

Amalaki Ekadashi 2023 : जानें कब है रंगभरी एकादशी, विष्णु पूजा का मुहूर्त और महत्व

गाय को पहली रोटी खिलाएं-

धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन किए गए ये उपाय आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसाएंगे। मां लक्ष्मी आपके घर में वास करेंगी। शुक्रवार की सुबह गाय को पहली रोटी खिलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आप पर कृपा करेंगी। ऐसे घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है। यदि आर्थिक तंगी से परेशान हों तो शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी की पूजा करें और फिर देसी खंड और श्रीसूक्त का पाठ करें। इसके बाद चढ़ी हुई देसी खंड किसी सुहागन ब्राह्मणी को दान दें।

अखंड ज्योति प्रज्वलित करें

आर्थिक नुकसान से उबरने और तेजी से धन कमाने के लिए शुक्रवार के दिन 12 कौड़ी जलाकर उसकी राख बना लें। फिर इस राख को हरे कपड़े में बांधकर जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगेगी। माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हर शुक्रवार के मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने अखंड ज्योति प्रज्वलित करें और उसे 11 दिन तक प्रज्वलित रखें। फिर 11 वें दिन 11 कन्याओं को भोजन कराएं।

भगवान विष्णु का करें अभिषेक-

हर शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होंगी। साथ ही धन-दौलत बढ़ेगी। शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां अर्पित करने से भी आर्थिक तंगी खत्म होती है।

इन चीजों का दान-

ज्योतिष के अनुसार, शुक्रवार के दिन रेशमी कपड़े, पुरानी चादरें आदि चीजें दान देने से घर में सुख समृद्धि आती है। साथ ही दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।