Happy Valentines Day 2023: प्यार करने वालों का इंतजार अब खत्म हो चुका है, वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और कुछ ही दिनों का वैलेंटाइन डे भी आने वाला है। युवा सालभर इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ताकि अपने पार्टनर के प्रति भावनाओं को व्यक्त कर सकें।
इन उपाय को करने से प्रेम संबंध में मधुरता तो आएगी-
मंगलवार से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। प्रेम करने वालों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण होता है। 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक प्रेमियों के लिए एक उत्सव होता है। इस दौरान कई लोग अपनी दिल की बात अपने प्रियतम तक अलग-अलग तरीके से पहुंचाते हैं। आपको बता दें इस दिन ये उपाय करने लव मैरिज में आ रही दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
इस उपाय को करने से प्रेम संबंध में मधुरता तो आएगी ही साथ ही आपके प्रेम विवाह में आ रही सारी बाधाएं भी दूर होंगी। अगर आप अपने प्यार में विश्वास और मजबूती को गहरा करना चाहते हैं तो कुछ एस्ट्रोलॉजी टिप्स जरूर अपनाएं। तो चलिए जानते हैं यहां हम मूलांक के अनुसार कुछ ऐसे टिप्स।
Falgun 2023: इसी माह मनेंगे महाशिवरात्रि और होलिका दहन के पर्व
(Valentine Day Ke Upay) मूलांक के अनुसार कुछ ऐसे टिप्स-
मूलांक 1ः मूलांक वाले लोग अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने से पहले कुत्ते को रोटी या कुछ मीठा खिलाएं। इसके साथ ही आप अपने पार्टनर को रेड, ऑरेंज या ग्रीन कलर का ग्रीटिंग कार्ड देकर अपने दिल की बात कह सकते हैं।
मूलांक 2ः इस मूलांक के लोग डेट पर जाने से पहले मंदिर में जाएं। इसके साथ ही आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को सफेद या कोई भी मिक्स कलर का ग्रीटिंग कार्ड गिफ्ट करें। इस पूरे हफ्ते में पार्टनर से ऊंची आवाज में बात ना करें।
डेट पर जाने से पहले शीशे में खुद को जरूर देखें-
मूलांक 3 : डेट पर जाने से पहले शीशे में खुद को जरूर देखें। साथ ही पार्टनर से दिल खोलकर बात करें। इस मूलांक के लोग अपने पार्टनर को ग्रीन, येलो या पिंक कलर का ग्रीटिंग कार्ड और फूल दें।
मूलांक 4ः डेट पर जाने से पहले लाल रंग का रूमाल अपने साथ रखें। इसके साथ ही पार्टनर को व्हाइट, क्रीम या रेड कलर का ग्रीटिंग और फूल दें।
गाय को हरी मूंग की दाल खिलाएं-
मूलांक 5ः घर से निकलते से पहले गाय को हरी मूंग की दाल खिलाएं। साथ ही पार्टनर से ज्यादा सवाल ना करें। आप अपने पार्टनर को लाल, पिंक या ग्रीन कलर का ग्रीटिंग और फूल दें।
मूलांक 6ः डेट पर जाने से पहले लाल मसूर की दाल दान करें. पार्टनर को व्हाइट, ग्रीन या पैरट कलर का ग्रीटिंग और फूल दें।
किसी चीज की जल्दबाजी ना करें-
7 मूलांक : इस मूलांक के लोग पार्टनर से बात करते वक्त माहौल को देखें। किसी चीज की जल्दबाजी ना करें। आप ऑरेंज, रेड या येलो रंग का ग्रीटिंग और फूल दें।
मूलांक 8 :डेट पर जाने से पहले मूंग दाल का हलवा खाएं। इसके अलावा पार्टनर को पीले, गुलाबी या क्रीम कलर का ग्रीटिंग और फूल दें।
मूलांक 9 : घर से निकलते वक्त सीधा पैर पहले बाहर निकालें। इसके अलावा पार्टनर को पर्पल, ग्रीन, व्हाइट रंग का ग्रीटिंग और फूल दें।