Bicycle With Rear Wheel Split Into Two: टेक्नोलॉजी में आज-कल नए-नए बदलाव हो रहे हैं। हर आगे बढ़ती सूई के साथ एक नई तकनीक ईजाद की जा रही है। नए अविष्कार किए जा रहे हैं। ऊपर से सोशल मीडिया का युग, यहां हर तकनीक को बनाकर शेयर भी किया जा रहा है और लोग हाथों-हाथ उस पर फीडबैक भी दे पा रहे हैं। कुछ समय पहले तक ऐसा सोचना भी मुमकिन नहीं लगता था।
खैर, सोशल मीडिया का युग है, यहां हर रोज कई चीजें वायरल होती हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक साइकिल का वीडियो वायरल हो रहा है। आप सोचेंगे कि इस साइकिल में ऐसा क्या है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जी हां, यही तो दिलचस्प है। आइए जानते हैं-
ऐसी दिखती है साइकिल-
दरअसल, जिस साइकिल की हम बात कर रहे हैं, ये दो टुकड़ों में बंटी हुई है। जी हां! हो गई ना हैरानी। अब आप सोच रहे होंगे कि ये चलती कैसे होगी। दरअसल, इस साइकिल को बनाया ही इस अनोखे अंदाज में गया है कि इसके पिछले पहिए को दो हिस्सों में अलग-अलग बांट दिया गया है| साइकिल सिर्फ दिखने में ही अनोखी नहीं है, इसकी स्पीड भी गजब की है।
ऐसे चलती है साइकिल-
इस नई तरीके की साइकिल को पहले कभी लोगों ने नहीं देखा है, इसी कारण इसे धड़ाधड शेयर किया जा रहा है। इस साइकिल के पिछले टायर आधे-आधे हिस्से में बंटे हुए हैं। जब आधा टायर अपना चक्कर पूरा करता है, तो उसके बाद बचा हुआ आधा टायर आ जाता है और इसी प्रकार से यह पूरा मिलकर एक टायर बन जाता है और यह क्रम बार-बार चलता रहता है।
जागरूक हुए लोग-
ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में लोग साइकिल चलाने के लिए जागरूक हुए हैं। इसके अलावा लोगों का अपनी सेहत की तरफ रुझान भी काफी बढ़ा हैं, इस वजह से भी लोग साइक्लिंग की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। एक समय था, जब बड़ी साइकिलें चलती थीं, समय बदलने के साथ इसमें भी बदलाव हुए। अब तो बाजार में इलेक्ट्रिक साइकिल्स भी उपलब्ध हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस साइकिल की तारीफें की है। हालांकि इसकी अनोखी डिजाइन को लेकर लोग इस को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।