Top 6 Small Finance Banks Offer The Highest Interest Rate On FDs

Top 6 Small Finance Banks Offer The Highest Interest Rate On FDs: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा लगातार छह बार रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद, निजी, छोटे वित्त बैंकों के लिए सरकार ने निवेश अवधि में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। हालांकि, छोटे वित्त बैंक (एसएफबी) सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट(एफडी) पर 8 प्रतिशत से 9 प्रतिशत तक की उच्चतम ब्याज दरों की पेशकश जारी रखते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाए हैं, उच्च ब्याज दरों की पेशकश करने वाले छह टॉप स्मॉस फाइनेंस बैंकों की लिस्ट। आइए एक नजर-

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक:

1001 दिनों की एफडी पर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक आम जनता को 9.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 9.50 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है। नई दरें 15 फरवरी, 2023 से प्रभावी हैं।

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक:

दो से तीन साल से अधिक की एफडी पर जन स्मॉल फाइनेंस बैंक आम जनता को 8.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.80 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। नई दरें 1 फरवरी, 2023 से प्रभावी हैं।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक:

999 दिनों की एफडी पर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक आम जनता को 8.51 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.76 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है. ये दरें 21 दिसंबर, 2022 से प्रभावी हैं।

Ujjivan Small Finance Bank:

560 दिनों की एफडी पर उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक आम जनता को 8.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। नई दरें 5 नवंबर, 2022 से प्रभावी हैं।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक:

700 दिनों की एफडी पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक आम जनता को 8.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। ये दरें 21 नवंबर, 2022 से प्रभावी हैं।

North East Small Finance Bank:

111 दिनों की एफडी पर नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक आम जनता को 8.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।