भोजपुरी सिनेमा के फेमस सिंगर और एक्टर गुंजन सिंह का स्वैग उनके चाहने वालों के दिलों में हमेशा ही बरकरार है। गुंजन सिंह हमेशा ही अपने गानों से यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं
और उनके गाने एक से बढ़कर एक हिट होते नजर आते हैं। वहीं इस बार गुंजन सिंह अपने चाहने वालों के लिए हाल ही में डिफेरेंट कॉन्सेप्ट पर एक गाना लेकर आए हैं।

गुंजन सिंह के नए गाने का नाम ‘गुटखा खाने से सुकून मिलता है’ है। जोकि हा कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है। इस गाने में गुंजन सिंह का कॉमेडी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें ‘ गुटखा खाने से सुकून मिलता है’ गाने के जरिए सिंगर ने अपने चाहने वालों को एक खास मैसेज दिया है। जिसके चलते वो काफी चर्चा में आ गए हैं।

बता दें उन्होंने गाने में संदेश दिया है कि गुटखा खाने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होती है। गुंजन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए गाने का लिंक भी शेयर किया है और साथ ही लिखा है कि कॉमेडी सॉन्ग ‘गुटखा खाने से सुकुन मिलता है’। उनका ये गाना रिलीज होते ही खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस भी उनके इस गाने पर जमकर लाइक कमेंट और शेयर कर रहे हैं।

बता दें गाने के वीडियो में सिंगर ने अपने दर्शकों से अपील करते हुए कहते हैं कि,’मैं खुद गुटखा नहीं खाता हूं और अपने सभी चाहने वालों से यही कहूंगा कि वे भी कभी गुटखे का सेवन ना करें।’ गाने को गुंजन सिंह के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। जिसका वीडियो यू्ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है।