मुंबई । ‘बाहुबली‘ से लोगों के दिलों पर छा जाने वाले स्टार प्रभास एक बार फिर दर्शकों को अपना दिवाना बनाने के लिए तैयार है। हालांकि पिछली दो फिल्में साहो और राधे श्याम कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। हालांकि आदिपुरूष का टीजर भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया है। ऐसे में प्रभास के साथ ही प्रभास के फैंस को उनकी अगली फिल्म प्रोजेक्ट के से काफी उम्मीदें हैं।
नाम नहीं हुआ है तय
प्रोजेक्ट के, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है, उसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म से जुडे़ लोगों ने बताया है कि ये फिल्म कैसी है, इसमें क्या खासियत है, क्या कहानी दिखाई जाएगी…। बता दें कि इसमें दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी भी हैं। इसे नाग अश्विन डायरेक्ट करेंगे और ये साल 2024 में रिलीज होगी।
फिल्म में नजर आएगा भगवान विष्णु को मॉडर्न अवतार
प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर प्रोजेक्ट के के प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त ने इंटरव्यू में फिल्म को लेकर खुलासे किए हैं। उन्होंने दावा किया है कि ऑडियंस ने ऐसी मूवी, पहले कभी नहीं देखी होगी। इसमें साइंस-फिक्शन, फैंटेसी, ग्राफिक्स और हाई लेवल सेटिंमेंट देखने को मिलेगा। इसकी कहानी भगवान विष्णु के मॉर्डन अवतार के बारे में है।
फिल्म में जबरदस्त ग्राफिक्स, पांच महीने से हो रहा काम
इसके बाद प्रोड्यूसर ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को चौंका देगी, क्योंकि यह कुछ ऐसा है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है। अश्विनी दत्त ने कहा, ‘यह एक ग्राफिक्स-हैवी फिल्म होगी। हमें ग्राफिक्स पर काम शुरू किए पांच महीने हो चुके हैं और यह पूरे साल चलेगा। हमने अब तक लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है।‘
फैंटेसी और साइंस फिक्शन एलिमेंट्स
अश्विनी दत्त ने ये भी बताया कि मूवी में फैंटेसी और साइंस-फिक्शन एलिमेंट्स हैं। इसमें सेंटिमेंट हाई लेवल पर होंगे। एक्शन सीन के लिए चार-पांच इंटरनेशनल कोरियोग्राफर्स को भी शामिल किया गया है। फिल्म में आप जो कुछ भी देखेंगे, वो आपको हैरान कर देगा।
साल 2024 में रिलीज होगी ये फिल्म
प्रोजेक्ट के एक फैंटेसी ड्रामा है, जिसमें प्रभास एकदम नए अवतार में नजर आएंगे। इसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। प्रभास और दीपिका पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी भी अहम किरदार निभाएंगे। ये फिल्म 12 जनवरी 2024 में थिएटर्स में रिलीज हो सकती है। इसे नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं। ये हिंदी और तेलुगू भाषा में शूट हो रही है। ये फिल्म साल 2020 में अनाउंस हुई थी। इसका बजट 500 करोड़ रुपये है।
प्रभास की अपकमिंग मूवीज
इसके अलावा प्रभास के पास ‘आदिपुरुष‘ है, जिसमें कृति सेनन हैं। जब इसका टीजर रिलीज हुआ था तो वीएफएक्स की वजह से मेकर्स की काफी किरकिरी हुई थी। इसके बाद मेकर्स ने कुछ बदलाव करने का फैसला किया था। इसके अलावा प्रभास ‘सालार‘ में भी नजर आएंगे।