मुंबई । मुंबई में हाल ही में दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2023 का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान रेड कार्पेट पर कई कलाकार चार चांद लगाते नजर आए। इस दौरान कई सितारों को और उनकी फिल्मों को भी सम्मान दिया गया।
अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आलिया भट्ट, वरुण धवन, रेखा, अनुपम खेर आदि ने भी शिरकत की। एसएस राजामौली की RRR, विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स को दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड दिए गए हैं। आरआरआर को इंटरनेशनल फिल्म ऑफ द ईयर और कश्मीर फाइल्स को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। इस दौरान जहां आलिया भट्ट ने पुरस्कार जीता वहीं रणबीर की झोली में भी इनाम गया। चलिए आपको बताते हैं कि किन सितारों और फिल्मों के अवॉर्ड मिला।
यहां देखें अवॉर्ड की पूरी लिस्ट
आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस (गंगूबाई काठियावाड़ी)
ऋषभ शेट्टी बेस्ट प्रॉमेसिंग एक्टर (कांतारा)
रणबीर कपूर बेस्ट एक्टर (ब्रहमास्त्र)
वरुण धवन क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर (भेड़िया)
अनुपम खेर वर्सेटाइल एक्टर
सचेत टंडन सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक (मैय्या मैनु)
नीती मोहन सर्वश्रेष्ठ महिला गायक (मेरी जान)
रुद्रः द एज ऑफ डार्कनेस सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज जीती
तेजस्वी प्रकाश सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (नागिन 6)
हर्षद चोपड़ा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
जैन इमाम सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (फना)
विवेक अग्निहोत्री ने किया ट्वीट
इस दौरान विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। इस दौरान विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गर्व से घोषणा की कि उनकी ‘फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ ने कल रात आयोजित प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवार्ड्स 2023 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है‘।
भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाते हैं दादा साहब फाल्के
बता दें कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा में भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है, जो कलाकारों को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार का नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया है, जिन्हें भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है।