मुंबई। जहांपनाह तुस्सी ग्रेट हो, तोहफा कुबुल करो। ये डॉयलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं। आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन स्टारर ‘3 इडियट्स‘ फिल्म ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में आमिर खान ने रैंचों का किरदार निभाया था। इस फिल्म से जुड़ा एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी है कि ‘3 इडियट्स‘ का सीक्वल भी आ रहा है।
करीना कपूर ने किया खुलासा
जी हां, खुद करीना कपूर ने इस गुडन्यूज को दिया है। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और कहा कि आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन ने उनसे सब छुपाया। अब उन्हें इस राज के बारे में पता चला है। वह तुरंत फोन उठाती हैं और बोमन ईरानी को इन खबरों पर पूछती हैं। अब करीना कपूर के इस वीडियो को देख फैंस एक्साइटिड हो गए और खुश से उछल पड़े। सभी ने हैरानी जताई कि अचानक कैसे ‘3 इडियट्स‘ के बारे में इतना बड़ा अपडेट एक्ट्रेस ने दिया।
करीना का वीडियो प्रैंक या हकीकत ?
‘3 इडियट्स‘ को लेकर करीना कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है। वो एक प्रैंक है या हकीकत ये तो अभी साफ नहीं है। मगर वह ‘3 इडियट्स‘ का ही जिक्र करती हैं। वह शिकायत करती हैं कि जब वह शिकायत पर थीं तो सबने एक प्लानिंग की। उन्होंने एक वायरल क्लिप भी देखी जहां आमिर, शरमन और आर माधवन इस फिल्म को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। करीना ने कहा कि ये तीनों जरूर कुछ छिपा रहे हैं। उन्होंने उनसे भी छिपाया। फिर उन्होंने बोमन ईरानी को इस बारे में कॉल लगाया।
3 इडियट्स के सीक्वल की कास्ट
कुछ दिनों पहले राजकुमार हिरानी ने मीडिया से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की थी कि वह 3 इडियट्स का सीक्वल बनाएंगे। फ्रेंचाइजी को लेकर उन्होंने कहा था कि अभी राइटिंग का काम चल रहा है। वह अपने को-राइटर अभिजात जोशी के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि इसके सीक्वल में कास्ट क्या होगी क्या प्लॉट होगा और कब तक ये फ्लोर पर आएगी। इस बारे में डायरेक्टर ने डिटेल साझा नहीं की थी।
View this post on Instagram
सुपरहिट थी 3 इडियट्स
बता दें आमिर खान के साथ ‘3 इडियट्स‘ में करीना कपूर ही नजर आईं थीं। साल 2009 में आई राजकुमार हिरानी की ये फिल्म सुपरहिट रही थी। महज 55 करोड़ के प्रोजेक्ट में 400 करोड़ रुपये कमाए थे। जहां आमिर खान रैंचो, आर माधवन-फरहान, शरमन जोशी-राजू रस्तोगी, करीना-पिया तो बोमन ईरानी वायरस के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी से लेकर हरेक किरदार लोकप्रिय हुए थे।
करीना कपूर और आमिर खान की आखिरी फिल्म
3 इडियट्स की जोड़ी आमिर खान और करीना कपूर ने साल 2009 के बाद एक बार फिर पिछले साल साथ में काम किया। दोनों की लाल सिंह चड्ढा आई थी। हालांकि ये फिल्म वैसा परफॉर्म नहीं कर पाई जैसा कि उम्मीद थी हालांकि फिल्म की तारीफ खूब हुई थी।