भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर गुंजन सिंह को आज कौन नहीं जानता है। गुंजन सिंह आज के वक्त में भोजपुरी के सबसे पॉपुलर सिंगर हैं और उसके साथ ही वो फेमस एक्टर भी हैं। एक्ट्रेस और सिंगर के गाने सोशल मीडिया पर हमेशा ही धमाल मचाते नजर आते हैं। हाल ही में उनका एक के बाद एक कई गाना रिलीज हुआ है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। वहीं गुंजन सिंह अपने चाहने वालों के लिए कई तोहफे लेकर आए हैं।

इस समय गुंजन सिंह के कई गाने बैक टू बैक रिलीज हो रहे हैं। वहीं हाल ही में गुजन सिंह का एक और गाना यूट्यूब पर तहलका मचाते हुए दिखाई दे रहा है। जिसका नाम ‘ 20 हजार के गाड़ी 25 हजार के फाइन’ है। उनके इस गाने पर फैंस और दर्शकों भी खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। ये गाना 16 अक्टूबर को रिलीज हुआ था और रिलीज होने के साथ ही पहले ही दिन लाखों व्यूज बटोर लिए थे।

‘ 20 हजार के गाड़ी 25 हजार के फाइन’ गाने में गुंजन सिंह के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेसेज में से एक महिमा सिंह भी नजर आ रही हैं, जोकि पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभा रही हैं। गुजन सिंह के इस गाने को लोग जमकर लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं। साथ ही उनका ये गाना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है।